ईरान ने ही सौदी की ईंधन परियोजनाओं पर ड्रोन हमलें किए – वरिष्ठ अमरिकी अधिकारी का आरोप

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन – शनिवार भोर के समय सौदी अरब के अबकैक और कुरैस ईंधन प्रकल्प पर हुए हमलों के पीछे ईरान होने का दावा अमरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने किया हैं| ईरान के क्रूज़ मिसाइलों ने और २० से अधिक ड्रोन्स ने सौदी अरब के ईंधन परियोजनाओं पर हमलें किए हैं, ऐसा इस अधिकारी ने अमरिका के एक समाचार माध्यम से बातचीत करते हुए बताया हैं| लगातार दूसरे दिन ईरान ने अमरिका के यह आरोप ठुकराए हैं|

ट्रम्प प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमरिकी समाचार माध्यम से बात करते हुए ईरान ने ही सौदी अरब के ईंधन परियोजनाओं पर हमलें करने की जानकारी दी हैं| इससे पहले हौथियों ने सौदी अरब के ईंधन पाईपलाईन पर हुए हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली थीं, इस ओर इस अधिकारी ने ध्यान केन्द्रित किया हैं| ईरान ने दर्जनभर क्रूस मिसाइल्स और २० से अधिक ड्रोन्स द्वारा सौदी अरब के ईंधन परियोनजाओं को लक्ष्य करने की बात इस अधिकारी ने बताई हैं|

येमन के हौथी बागियों ने सौदी अरब के ईंधन परियोजनाओं पर ड्रोन्स से हमलें करने की बात समझी जा रही हैं| साथ ही आनेवाले समय में सौदी अरब के ईंधन परियोजनाओं को लक्ष्य करने की धमकी हौथी बागियों ने दी हैं| लेकिन येमन की सीमा से हजार किलोमीटर से अधिक दूरी पर होनेवाले सौदी अरब के ईंधन परियोजनाओं पर हमलें करने की क्षमता हौथीयों में नहीं हैं, ऐसा दावा अमरिका के विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने किया हैं| येमन से यह हमलें होने के कोई भी सबूत नहीं होने का पोम्पिओ ने कहा हैं|

अमरिकन जासूसी यंत्रणा ने सौदी अरब के ईंधन परियोजनाओं के सैटेलाईट फोटोग्राफ्स प्रसिद्ध करते हुए पोम्पिओ के दावों की पुष्टि की हैं| अबकैक में १७ से १९ जगहों पर हमलें हुए है और यह सभी हमलें वर्णित परियोजना के पूर्वीय सीमा के पास हुए हैं| अबकैक परियोजना यह ईरान और ईराक की सीमा के पास से कुछ ही दूरी पर होने से इस हमले के लिए हौथी बागी नहीं, बल्कि इन  हमलों के लिए ईरान ही अधिक तादाद में जिम्मेदार होने का दावा अमरिका की जासूसी यंत्रणाओं ने किया हैं| अमरिकन सिनेट के जासूसी समिति के अध्यक्ष डम शिफ ने भी सौदी पर हुए हमलों के पीछे ईरान ही होने की बात कही हैं|

इस दौरान, ईरान ने अपनी सीमा से ड्रोन्स का उपयोग करते हुए सौदी के ईंधन परियोजना पर हमलें करने का दावा ईराक की जासूसी यंत्रणा ने भी किया हैं| लेकिन इराक की सरकार ने यह बात ठुकराई हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.