ईरान समर्थक प्रधानमंत्री का चयन करने के लिए इराकी राष्ट्राध्यक्ष और प्रदर्शनकारियों ने किया तीव्र विरोध

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबगदाद: देश के संभावित प्रधानमंत्री के तौर पर इराक की संसद ने अस्साद अल ऐदानीके नाम की सिफारीश करने के गंभीर परिणाम इराक में उमड रहे है| ईरान का समर्थन प्राप्त नेता को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हमारा विरोध है, यह कहकर राष्ट्राध्यक्ष बराम सालेह ने इस मुद्दे पर इस्तीफा देने की धमकी दी है| तभी, इराकी प्रदर्शनकारियों ने रास्ते पर आगजनी करके एवं ईरानी सामान की खरीद पर प्रतिबंध लगाकर अपना विरोध जताया|

इराक की चुनाव प्रक्रिया में सुधार करना और अन्य देश का समर्थन प्राप्त ना होनेवाले नेता को प्रधानमंत्री बनाने के लिए राष्ट्राध्यक्ष सालेह ने इराक की संसद को सोमवार देर रात तक समय प्रदान किया था| पर, राष्ट्राध्यक्ष सालेह के आदेश नजरअंदाज करके इराक की संसद ने गुरूवार के दिन बसरा प्रांत के गव्हर्नर अस्साद अल ऐदानी के नाम को आगे किया| ऐदानी का चयन इराक में हो रहे प्रदर्शन और हिंसा बंद करेगा, यह दावा इराक के सांसद कर रहे थे|

पर, ऐदानी को प्रधानमंत्री बनाने पर वह इराक की संविधान के विरोध में होगा, यह आलोचना राष्ट्राध्यक्ष सालेह ने की है| ऐदानी को ईरान के रिव्होल्युशनरी गार्डस् का समर्थन होने का आरोप इराक के राष्ट्राध्यक्ष ने किया| इस वजह से ऐदानी का चयन करके हम कानून के साथ ही इराकी जनमत का अनादर नही कर सकते, यह बात राष्ट्राध्यक्ष सालेह ने डटकर रखी है|

इराकी राष्ट्राध्यक्ष के इस निर्णय पर सरकार और संसद के सभी दलों ने कडी आलोचना की| राष्ट्राध्यक्ष सालेह का निर्णय इराकी जनता को बंधक बनानेवाला है, यह आरोप इराकी नेताओं ने किया है| इस पर गुस्सा हुए राष्ट्राध्यक्ष सालेह ने अपने पद का इस्तीफा देने का ऐलान किया| ‘इराकी जनता को फंसानेवाला निर्णय मै नही कर सकता| मेरे इस्तीफे के बाद इराक की संसद जो उचित लगेगा वह निर्णय करें, यह तमाचा राष्ट्राध्यक्ष सालेह ने जडा है|

इराक की संसद ने ऐदानी की सीफारिश करने की तीव्र गुंज इराक के प्रमुख शहरों में सुनाई दे रही है| जनता ने अस्साद के चयन को तीव्र विरोध जताया है और सरकारी इमारतों में आगजनी शुरू की है| साथ ही टायर्स जलाकर रास्तें बंद करवाए है| तभी ईरान के बढते प्रभाव का निषेध करने के लिए इराकी जनता ने ईरानी सामान पर बहिष्कार किया है| इराक हर वर्ष करीबन नौ अरब डॉलर्स का सामान ईरान से आयात करता है| इससे पहले ही अमरिका के प्रतिबंधों की वजह से ईरान की निर्यात में काफी गिरावट हुई है| ऐसी स्थिति में इराकी जनता का यह बहिष्कार ईरान के लिए नई चुनौती साबित होगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.