नौसेना का सामर्थ्य दिखाने के लिए – ईरान ने छोडा पनडुब्बी से मिसाइल

Third World Warतेहरान: पर्शियन खाड़ी में अमरिका, सौदी अरेबिया और अन्य खाड़ी देशों के साथ तनाव बढ़ते हुए ईरान ने पनडुब्बी से क्रूज मिसाइल प्रक्षेपित किया हैं| मिसाइल प्रक्षेपित कर ईरान ने इस क्षेत्र के तनाव को बढ़ाया हैं| पिछले दो दिनों से ईरान के लष्कर ने पर्शियन खाड़ी में १०० जहाजों का समावेश होने वाले समुद्री युद्धाभ्यास का आयोजन किया हैं| ईरान ने केवल छह महीनों में इस समुद्री क्षेत्र में दूसरा बड़ा युद्धाभ्यास आयोजित कर अमरिका को चेतावनी दी है, ऐसा कहा जाता हैं|

होर्मुझ से ओमान की खाड़ी तक के इस समुद्री बेल्ट में ईरान के लष्कर का अभ्यास शुरू हैं| इस अभ्यास में ईरान ने पहली बार ही ‘फतेह’ यह स्वदेशी बनावट की पनडुब्बी उतारी हैं| एक हफ्ते पहले ही ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी की उपस्थिति में ‘फतेह’ पनडुब्बी ईरान की नौसेना में शामिल की गई थीं| स्वदेशी पनडुब्बी के निर्माण के लिए शुरू किए अभियान का यह महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है और ‘फतेह’ पर क्रूज मिसाइल की तैनाती करने की घोषणा राष्ट्राध्यक्ष रोहानी ने की थीं|

नौसेना, सामर्थ्य, दिखाने, ईरान, छोडा, पनडुब्बी, मिसाइल, तेहरान, अमरिकाइसी ‘फतेह’ पनडुब्बी से क्रूज मिसाइल का प्रक्षेपण करने का ईरान के सरकारी वृत्तसंस्था ने जाहिर किया हैं| इस मिसाइल प्रक्षेपण का वीडियो भी ईरान लष्कर ने प्रसिद्ध किया हैं| इस मिसाइल ने सही ढंग से लक्ष्य को ध्वस्त किया है, ऐसा दावा ईरान के वृत्तसंस्था ने किया हैं| साथ ही मिसाइल प्रक्षेपण करने वाले और दो पनडुब्बियां ईरान की नौसेना में होने की जानकारी इस वृत्तसंस्था ने दी हैं|

विश्व भर में निर्यात होने वाले संपूर्ण इंधन में से एक तिहाई इंधन की ढुलाई पश्चिमी खाड़ी से की जाती हैं| इस कारण इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा के लिए अमरिका, फ्रान्स और ब्रिटेन ने अपने जंगी जहाज तैनात किए हैं| परंतु पिछले कुछ महीनों से इस समुद्री क्षेत्र का तनाव बढ़ता जा रहा हैं| अमरिका ने प्रतिबंधों द्वारा ईरान का गतिरोध करने का प्रयत्न किया तो पर्शियन खाड़ी पर कब्जा करने की धमकी, ईरान ने दी थीं| इस समुद्री क्षेत्र पर कब्जा करने के बाद अमरिका, पश्चिमी और अरब देशों का गतिरोध किया जाएगा, ऐसा दावा भी ईरान ने किया था|

इस पृष्ठभूमि पर पिछले वर्ष ईरान ने इसी समुद्री क्षेत्र में सैकड़ों जहाज उतारकर बड़ा अभ्यास आयोजित किया था| यह अपना अभ्यास मतलब पर्शियन खाड़ी में तैनात होने वाले अमरिका और मित्र देशों के लिए चेतावनी होने का ईरान ने जाहिर किया था| उसके पश्चात ईरान ने पिछले सप्ताह में और एक अभ्यास शुरू करके अपने इरादे स्पष्ट किए हैं|

दौरान, आने वाले मई महीने में अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ईरान पर प्रतिबंधों की घोषणा करने वाले हैं| इससे पहले ईरान अपने शक्ति में तेजी से वृद्धि कर रहा है और वर्तमान में शुरू युद्धाभ्यास और ‘फतेह’ पनडुब्बी से मिसाइल का परीक्षण करना भी उसी का एक हिस्सा होने का दावा खाड़ी के विशेषज्ञ कर रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.