ईरान ‘कोरोना व्हायरस’ का दायरा छुपा रहा है – अमरिकी समाचार पत्र का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंग्टन: कोरोना व्हायरस का संक्रमण होने से अपने देश में ५१४ लोगों की मौत होने का दावा ईरान की सरकार कर रही है| पर, यह दावा झूठ है और ईरान इससे जुडी सच्चाई छिपा रहा है, यह बात अमरिका के एक नामांकित समाचार पत्र ने कही है| एक सैटेलाईट कंपनी ने ईरान के कौम शहर के फोटो जारी किए थे| इन्हीं फोटों का दाखिला देकर अमरिकी समाचार पत्र ने यह खबर जारी की है| इसी बीच ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयातुल्ला खामेनी के सलाहकार अली अकबर विलायती भी कोरोना व्हायरस की चपेट में होने की जानकारी सामने आयी है|

पीछले २४ घंटों में ईरान में कोरोना व्हायरस से पीडित मरीजों की संखअया हजार से बढी है| शुक्रवार के दिन ईरान की सरकार ने साझा की हुई जानकारी के नुसार कुल ११,३६४ लोग कोरोना व्हायरस की चपेट में है, यह जानकारी ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानोश जहानपूर ने साझा की है| इस महामारी का सामना करना है तो जनता घर में ही रुके, बाहर ना निकलें, यह सूचना भी जहानपूर ने की| पर, ईरान की सरकार ने जारी हुई जानकारी दिशाभूल करनेवाली है, यह आरोप यूरोपस्थित ईरान की खामेनी हुकूमत के विरोधी गुट कर रहे है|

कोरोना व्हायरस का संक्रमण होने से सैकडों लोगों की ईरान में मौत हुई है, यह दावा फ्रान्स में स्थित ईरान के बागी नेताओं ने किया है| इसके लिए इस गुट ने कुछ फोटो जारी किए थे| ईरान ने यह दावें ठुकराए थे| पर, अमरिकी समाचार पत्र ने भी अब ईरान की खामेनी हुकूमत पर ऐसे ही आरोप रखें थे| इसके लिए अमरिकी कंपनी ने सैटेलाईट से खिंचे फोटो का दाखिला दिया| ईरान की धार्मिक राजधानी के तौर पर जानेवाले कौम शहर के सैटेलाइट फोटो अमरिकी कंपनी ने जारी किए है|

१ मार्च के रोज खिंची गई तस्वीर में कौम शहर की दफनभूमि दिखाई गई है| इनमें से एक फोटो पीछले वर्ष का है और अन्य फोटो दस दिन पहले खिंचे हुए है| पीछले वर्ष इस दफनभूमी में कब्र की संख्या काफी कम थी| इस तुलना में वर्तमान में इस कब्रस्तान में बडी संख्या में कब्र बनी दिख रही है| यह सभी कब्र आकार से बडी और संख्या में ज्यादा होने की बात यह फोटो स्पष्ट कर रहे है|

पहले की तुलना में कौम शहर में बनी यह कब्र काफी जल्दबाजी में और कम समय में बनाए गए है, यह दावा अमरिकी समाचार पत्र ने किया है| वही, चुने का इस्तेमाल कोरोना व्हायरस से मरें हुए लोगों को दफनाने के लिए किया जा रहा है यह जानकारी ईरान के वैद्यकीय अफसरों ने पहले ही दी थी| इस ओर अमरिकी वर्तमान पत्र ने ध्यान आकर्षित किया| इस वजह से कोरोना व्हायरस से मरें हुए लोगों की संख्या काफी तेज गति में बढ रही है और उन्हें दफनाने के लिए ईरान की यंत्रणा ने काफी तेज वहां पर कबरें बनाई है, यह दावा अमरिकी समाचार पत्र ने किया है|

पीछले हफ्ते में अमरिका के एक समाचार चैनल ने ईरान में स्थित दो वैद्यकीय कर्मचारियों से मुलाकात की थी| इस दौरान इस कर्मचारी ने कोरोना व्हायरस से मरनेवालों की संख्या बडी होने की बात स्वीकारी थी| साथ ही कौम की कब्रस्थान के निकट लाशों का ढर लग रहा है, यह चिंता भी जताई गई थी| पर ईरान ने अमरिकी समाचार चैनल ने किया यह दावा ठुकराया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.