सऊदी के क्राउन प्रिंस ढेर होने की झूठी खबर फैलाकर – सऊदी अरेबिया में अराजकता फैलाने का ईरान का षड्यंत्र

वॉशिंगटन: सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान जानलेवा हमले में ढेर होने की अथवा बहुत गंभीर रुप से जख्मी होने की खबरें ईरान से दी जा रही है। इसके पीछे सऊदी अरेबिया में अराजकता फैलाने का ईरान का षड्यंत्र है। इसकी वजह से इन खबरों को गंभीरता से देखने की आवश्यकता नहीं है, ऐसा बयान अमरिका के विदेश मंत्रालय के अधिकारी एवं विश्लेषक दे रहे हैं। तथा अमरिका के विदेशमंत्री माइक पोम्पिओ ने हालही में प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से चर्चा की थी। इसकी तरफ यह अधिकारी एवं विश्लेषक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

१२ अप्रैल के रोज सऊदी अरबिया के राजा सलमान इनके महल से गोलीबारी की आवाज आई थी। हमला करनेवाले ड्रोन उस जगह गिराए गये थे, ऐसी जानकारी सऊदी के यंत्रणा ने दी थी। पर उसके बाद सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान दुनिया के सामने नहीं आए हैं, इसकी तरफ ध्यान केंद्रित करनेवाले कई खबरें सामने आई थी। इसके बाद आगे जाकर कई खबरों में सऊदी अरेबिया के महल पर हुए हमले में क्राउन प्रिंस ढेर होने के दावे किए जा रहे थे। तथा कई खबरों में प्रिंस मोहम्मद गंभीर रुप से जख्मी होने की जानकारी दी गई थी। तथा इसकी वजह से वह दुनिया के सामने आने के दावे इन खबरों में से किए जा रहे हैं।

सऊदी, क्राउन प्रिंस ढेर, झूठी खबर, फैलाकर, अराजकता, षड्यंत्र, ईरान, अमरिकाइस मामले में खबरों को मूल स्रोत ईरान होने का दावा अमरिका के अधिकारी एवं विश्लेषकों से किया जा रहा है। ईरानने ही इस बारे में झूठी खबरें फैलाने का और बनाने का षड्यंत्र किया है। क्योंकि इन खबरों का इस्तेमाल करके ईरान तो सऊदी अरेबिया में अराजकता फैला सकते हैं, वैसा करना आसान हो जाए इसके लिए ईरान ने षड्यंत्र रचा है। इसीलिए प्रिंस मोहम्मद इनके बारे में फैलाए हुए इन खबरों को कोई भी गंभीरता से ना लें, ऐसा दावा अमरिका के विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने दिया है।

सऊदी अरेबिया में अराजकता फैलाकर वहां ईरान को सल्तनत के विरोध में विद्रोह करना है। उसकी पूर्व तैयारी करने के लिए ईरान ने यह खबरें प्रसिद्ध की है, ऐसा अमरिका के अधिकारियों ने कहा है। तथा ईरान के बारे में खबरों का अभ्यास करनेवाले अमरिका के निरीक्षक अहमद माझीदयार ने प्रिंस मोहम्मद इनके बारे में झूठी खबरों के पीछे ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स होने का आरोप किया है। प्रिंस मोहम्मद को दो गोलियां लगने की जानकारी काह्यान नामक ईरान के अखबार ने दी थी। इसके लिए सऊदी अरेबिया में गोपनीय रिपोर्ट का दाखिला देकर यह वृत्त दिया गया था। इस पर माझीदयारने ध्यान केंद्रित किया है।

रिवोल्यूशनरी गार्ड्स द्वारा ऐसे प्रकार की खबरें फैलाकर अपना हेतु साध्य करने का प्रयत्न हो रहे हैं। सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद रिवोल्युशनरी गार्ड्स के सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य है, ऐसी जानकारी भी इस निमित्त से माझीदयार ने दी है। इसके लिए सऊदी के राजघराने से आने वाले खबरों पर रिवोल्यूशनरी गार्डस बारीकी से नज़र रखते हैं एवं उसका उपयोग करने के लिए वह हमेशा तैयार होते हैं। क्योंकि क्राउन प्रिंस मोहम्मद यह ईरान का सबसे बड़ा शत्रु है, ऐसा माझीदयार का कहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.