पाकिस्तान में घुंसकर मारेंगे – प्रधानमंत्री ने किया युद्धघोष

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरनई दिल्ली/इस्लामाबाद, – ‘पाकिस्तान में घुंसकर हर एक बात का हिसाब किया जाएगा’, ऐसा युद्धघोष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन्होंने किया है| इसके बाद पाकिस्तान की घबराहट हुई है| फिलहाल पाकिस्तान की हडबडाहट हुई है र सिर्फ भारत ही नही, बल्कि भारत के साथ इस्रायल और अमरिका भी पाकिस्तान पर कडी कार्रवाई करने की तैयारी में होने के दावे इस देश के विश्‍लेषक कर रहे है| इन दोनों देशों से भारत को अलग करने के लिए क्या किया जा सकता है, इसका विचार पाकिस्तान नीति तय करनेवालें करें, ऐसा निवेदन इस देश के विश्‍लेषक करने लगे है| इस वजह से भारत के साथ सीधे जंग की भाषा करनेवाले इस देश के पैर अब कांपना शुरू हुए है, यह साबित करनेवाले कई समाचार सामने आ रहे है|

पिछले २४ घंटों में प्रधानमंत्री ने अपनी जनसभा के दौरान पाकिस्तान के विरोध भारतीय जनमानस के मन में निर्माण हुई क्रोध की भावना व्यक्त की है| ‘आतंकवादी सातवें पाताल में भी छिपे होंगे तो भी उन्हें खोज निकाला जाएगा| इसके लिए अब और राह नही देखी जा सकती| पाकिस्तान में घुंसकर हर एक बात का हिसाब किया जाएगा’, यह ऐलान प्रधानमंत्री मोदी इन्होंने अपनी जनसभा में किया है| इस वजह से पाकिस्तान पर कार्रवाई होगी, यह तय हुआ है और यह कार्रवाई कब होगी, यही एक सवाल बचा है| इसी में भारत की इस कार्रवाई के लिए इस्रायल का साथ मिलने के समाचार अंतरराष्ट्रीय माध्यमों में प्रसिद्ध हुए है| इतना ही नही, बल्कि अमरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन इन्होंने भी भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल इनसे फोनपर बातचीत करने की बात सामने आयी है| भारत को आत्मसुरक्षा का अधिकार है, यह कहकर बोल्टन इन्होंने भारत ने ‘जैश’ पर किए कार्रवाई का समर्थन किया है|

एक ही समय पर भारत, इस्रायल और अमरिका की कार्रवाई का सामना करना पाकिस्तान जैसे देश के लिए असंभव बात होती है| इस वजह से पाकिस्तान के मददगार सौदी और तुर्की इन मित्रदेशों का इस्तेमाल करके इस्रायल के साथ संपर्क बनाए और उन्हें इस विवाद में ना पडने की बिनती करे, ऐसी सलाह पाकिस्तान के विश्‍लेषक दे रहे है| साथ ही अंतरराष्ट्रीय दबाव का सामना कर रहे पाकिस्तान के लिए आतंकियों पर कारवाई करने के अलावा कोई चारा बचा नही है, ऐसा यह विश्‍लेषक कह रहे है| इसका असर भी दिखाई देने लगा है और पाकिस्तान ने ‘जैश’ प्रमुख मौलाना मसूद अजहर का भाई एवं लडके के साथ करीबन ४४ लोगों को गिरफ्त में लिया है|

यह कार्रवाई भारत के हमले के दबाव में एवं अंतरराष्ट्रीय राजनयिक दबाव में की गई है और इसकी अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान के माध्यम मान रहे है| पाकिस्तान के रक्षा बलों की स्थिति काफी खराब हुई है| पाकिस्तान ने अपने पडोसी अफगानिस्तान के सीमा पर तैनात की हुई सेना पीछे हटाकर भारत के सीमा पर तैनात करने की तैयारी की है| स्थानिय गुटों को सीमा की सुरक्षा के लिए तैयार करने की बिनती पाकिस्तान के लष्करी अधिकारी कर रहे है| लेकिन, उन्होंने यह बिनती स्पष्ट तौर पर ठुकराई है| इस वजह से पाकिस्तान की अफगान सीमा असुरक्षित हुई है|

वहां के एक स्थानिय ने भारतीय वृत्तसंस्था को इस स्थिति की जानकारी दी और बताया की, पाकिस्तान का लष्कर उपलब्ध हो रहे किसी भी वाहन से भारतीय सीमा पर पहुंच रहे है|

भारत के साथ संघर्ष की तैयारी करने के साथ बलोचिस्तान के बागी संगठनों ने पाकिस्तानी लष्करी पोस्ट पर हमले शुरू किए है| आज तक बलोच जनता पर किए अन्याय का बदला लेने के लिए यह बागी तैयार बैठे है और हम आजादी के लिए निडरता से मुहीम शुरू कर रहे है, अब भारत पीछे ना हटे, ऐसा बलोच नेता भारत के सामने बिनती कर रहे है| इस वजह से आनेवाले कुछ दिनों में पाकिस्तान अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करता दिखाई देने की कडी संभावना सामने आ रही है| गौर करे के पाकिस्तान ने पहले किए ऐलान और अब की स्थिति में बडा अंतर है, इसका एहसास अभी?भी अंधेरे में बैठी पाकिस्तानी जनता को होने लगा है| इस वजह से पाकिस्तान में असुरक्षितता का एहसास दिन हर दिन बढ रहा है और यह भी इस देश के सामने खडी बडी चुनौती साबित हो रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.