ईरान को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय सभी विकल्पों का इस्तेमाल करें – सौदी अरब के राजे सलमान

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरमक्का – ‘आज तक ईरान के विरोध में कडी कार्रवाई नही हुई है| इसी लिए ईरान के खतरनाक कारनामों में और भी बढोतरी हुई है| लेकिन, इसके आगे ईरान से आतंकवाद को प्राप्त हो रही सहायता और पर्शियन खाडी में समुद्री यातायात के लिए बने खतरे से बचना है तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अपने पास मौजुद सभी विकल्पों का इस्तेमाल करना होगा’, यह निवेदन सौदी अरब के राजा सलमान इन्होंने किया| वही, सौदी अरब ने अमरिका और इस्रायल की भाषा बोलना शुरू किया है, यह आरोप रखकर ईरान ने सभी आरोप ठुकराए है|

सौदी अरब ने मक्का में खाडी क्षेत्र समेत और इस्लामी देशों की बैठक का आयोजन किया है| खाडी क्षेत्र में ईरान ने शुरू की हुई गतिविधियों के मुद्दों पर सौदी ने बुलाई तीन बैठकों में बातचीत होगी| गुरूवार और शुक्रवार के दिन हुई बैठक में राजा सलमान इन्होंने ईरान के विरोध में कडे निर्णय करने की जरूरत होने का पक्ष डटकर रखा| यूएई के समुद्री क्षेत्र में ईंधन टैंकर्स पर हुए हमलें गंभीर गुनाह है और यह एक प्रकार से आतंकी हमला था, यह आरोप राजा सलमान इन्होंने रखा|

इन ईंधन टैंकर्स पर हमलें करवाकर ईरान ने काफी अहम समुद्री मार्ग में जारी व्यापार रोकने की कोशिश की है| इसके अलावा सौदी की दो ईंधन परियोजनाओं पर हुए हमलों के पीछे भी ईरान से जुडी हौथी बागी है, इस ओर राजा सलमान इन्होंने ध्यान आकर्षित किया| ‘ईरान की यह गतिविधियां नजरअंदाज करनी जैसी नही है| आजतक ईरान के विरोध में कडे कदम उठाए नही गए, इसीलिए इस क्षेत्र में ईरान की हरकतें खतरनाक तरीके से बढी है’, यह भी राजे सलमान ने आगे कहा|

‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति और स्थिरता की उम्मीद है तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने ईरान के विरोध में कार्रवाई करने की जिम्मेदारी उठानी होगी| इस क्षेत्र के देशों में ईरान का खतरनाक हस्तक्षेप रोकना है तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने ईरान के विरोध में अपने सभी विकल्पों का इस्तेमाल करना होगा’, यह निवेदन राजे सलमान इन्होंने इस बैठक में किया| सीरिया, येमन, बाहरिन में ईरान का हस्तक्षेप खतरनाक होने का अहसास राजे सलमान इन्होंने दिलाया|

इनमें से येमन में हौथी बागियों के पास ईरान ने निर्माण किए बैलस्टिक मिसाईल देखे गए थे| साथ ही सीरिया, इराक, लेबनान में ईरान समर्थक आतंकी संगठन कार्यरत होने का जिक्र राजे सलमान इन्होंने किया| लेकिन, ईरान के विदेश मंत्रालय ने सौदी ने रखा आरोप ठुकराया है| यूएई के टैंकर्स पर हुए हमलों से जुडे आरोपों में सच्चाई नही है और सौदी अरब खाडी के और इस्लामी देशों में दरार बनाने की कोशिश कर रहा है, यह आरोप ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद अब्बास मुसावी इन्होंने किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.