अंतरमहाद्विपीय बैलेस्टिक मिसाइल परिक्षण करने वाले – उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्रसंघ के नए प्रतिबन्ध

न्यूयॉर्क: नवम्बर महीने के आखिर में अंतरमहाद्विपीय बैलेस्टिक मिसाइल का परिक्षण करके अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करने वाले उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्रसंघ ने नए प्रतिबन्ध घोषित किए हैं। संयुक्त राष्ट्रसंघ के यह नए प्रतिबन्ध उत्तर कोरिया के ऊर्जा क्षेत्र, आयात, विदेशी कर्मचारी राजस्व और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों को लक्ष्य करने वाला है। अमरिका और मित्र देशों ने उत्तर कोरिया पर लगाए इन प्रतिबंधों का स्वागत किया है। अमरिकी लष्कर उत्तर कोरिया के खिलाफ युद्ध के लिए तैयार रहे, ऐसा इशारा अमरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने दिया है।

जापान और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद के सामने उत्तर कोरिया के खिलाफ कार्रवाई की माँग की थी। उसके अनुसार शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद में मतदान लिया गया है। इस दौरान उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों को बहुमत मिलने की घोषणा सुरक्षा परिषद ने की है। इस समय अमरिका ने सूचित किए हुए ’२३९७’ अनुबंध के प्रतिबन्ध भी सुरक्षा परिषद के १५ सदस्यों की समिति ने मान्य किया है।

मिसाइल, परिक्षण, उत्तर कोरिया, संयुक्त राष्ट्रसंघ, प्रतिबन्ध, अमरिका, जापान, दक्षिण कोरिया

इन नए प्रतिबंधों में उत्तर कोरिया के ऊर्जा क्षेत्र को लक्ष्य किया गया है। गैस, डीजल और अन्य इंधन से संबंधित उत्पादों की उत्तर कोरिया को निर्यात करने पर बंदी होगी। उत्तर कोरिया अपनी अर्थव्यवस्था चलाने के लिए ९० प्रतिशत इंधन और संबंधित उत्पादों की आयात करता है। चीन और अपने मित्र देशों की तरफ से उत्तर कोरिया प्रतिवर्ष पांच लाख बैरेल्स डीजल और केरोसिन की आयात करता है। लेकिन संयुक्त राष्ट्रसंघ के नए प्रतिबंधों की वजह से उत्तर कोरिया पर शिकंजा कसने वाला है। सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्य वाले चीन को इन प्रतिबंधों का पालन करना अनिवार्य होगा।

इसके अलावा खाद्य, कृषिविषयक उत्पाद, यंत्रसामग्री, बिजली के उपकरण, इनकी उत्तर कोरिया की आयात और निर्यात करने पर भी पाबंदी लगाई गई है।  इस वजह से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उत्तर कोरियन निर्माण के उत्पादों पर गाज गिरने वाली है, जिसका सीधा परिणाम उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था पर होने वाला है। साथ ही उत्तर कोरिया की तरफ से लकड़ी और जहाजों की खरीदारी करने पर भी, प्रतिबन्ध लगाए गए हैं।

संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने एकमत से उत्तर कोरिया पर लादे इन प्रतिबंधों का अमरिका की राजदूत निकी हॅले ने स्वागत किया है। उत्तर कोरिया के तानाशाह ने मिसाइल परिक्षण करके लिए आक्रामकता को उतनी ही आक्रामक प्रतिबंधों के जरिए उत्तर देना इसके आगे भी जारी रहेगा, ऐसा हॅले ने कहा है। उत्तर कोरिया पर अधिकाधिक प्रतिबन्ध लादकर उन राजवट पर दबाव डालने की यह तैयारी है, ऐसा हॅले ने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.