भारत-बांगलादेश की नौसेना का बंगाल की खाड़ी में युद्धाभ्यास शुरू

नई दिल्ली – बंगाल की खाड़ी में भारत और बांगलादेश की नौसेनाओं का ‘बोंगोसागर’ नामक संयुक्त युद्धाभ्यास शनिवार से शुरू हुआ। बीते एक महीनों से बंगाल की खाड़ी में भारतीय नौसेना कर रही यह दूसरा युद्धाभ्यास है।

Naval-war-exercise‘बोंगोसागर’ युद्धाभ्यास में भारतीय नौसेना की पनडुब्बी विरोधी युद्धपोत ‘आयएनएस किल्टन’ और मिसाइल हमलावर ‘आयएनएस खुकरी’ युद्धपोत शामिल हुई हैं। इनके अलावा समुद्री गश्‍त लगानेवाले विमान और हेलिकॉप्टर्स भी इस युद्धाभ्यास में शामिल हुए हैं। वहीं, बांगलादेश की नौसेना के ‘बीएनएस अबु बकर’ और ‘बीएनएस पोट्रॉयया’ युद्धपोत शामिल हुए हैं।

भारत और बांगलादेश के ‘बोंगोसागर’ युद्धाभ्यास का यह दूसरां वर्ष है। इस युद्धाभ्यास के दौरान एक-दूसरे के युद्धपोतों पर हेलिकॉप्टर्स उतारे जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय समुद्री मुहिम के लिए समन्वय बढ़ाने के उद्देश्‍य से यह किया जा रहा है, यह बात नौसेना ने स्पष्ट की। इसी बीच, भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ और ‘सिक्युरिटी ॲण्ड ग्रोथ ऑफ ऑल इन द रीजन’ (सागर) नीति के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने पड़ोसी देशों से समुद्री सहयोग दृढ़ करना तय किया है। यह युद्धाभ्यास इसी का एक हिस्सा है।

बीते महीने में बंगाल की खाड़ी में भारत और रशिया की नौसेनाओं ने ‘इंद्रा’ युद्धाभ्यास किया था। बंगाल की खाड़ी श्रीलंका, बांगलादेश, म्यानमार, मलेशिया, इंडोनेशिया और थायलैण्ड को जोड़नेवाला होने से सामरिक नज़रिए से यह समुद्री क्षेत्र बड़ी अहमियत रखता है। इस समुद्री क्षेत्र में बीते महीने से भारतीय नौसेना ने दो युद्धाभ्यास किए हैं। इससे चीन को आवश्‍यक संदेश पहुँचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.