सितंबर में देश के निर्यात में हुई छह प्रतिशत बढ़ोतरी

india-exportनई दिल्ली – बीते छह महीनों में पहली बार देश के निर्यात में बढ़ोतरी हुई है। सितंबर महीने में देश के निर्यात में छह प्रतिशत बढ़ोतरी होने का वृत्त है। इंजिनिअरिंग, पेट्रोलियम, मेडिसीन और रेडिमेड़ कपड़ो की माँग बढ़ने से निर्यात में बढ़ोतरी हुई हैं। इसी बीच देश के आयात में १९.६ प्रतिशत गिरावट दर्ज़ हुई है। इस गिरावट के साथ ही सितंबर में देश का व्यापारी घाटा मात्र २.७२ अरब डॉलर्स तक सीमित रहा। बीते वर्ष सितंबर में देश का व्यापारी घाटा ११.६७ अरब डॉलर्स दर्ज़ हुआ था।

विश्‍वभर में फैली कोरोना की महामारी की वजह से मार्च महीने से ही भारत के साथ विश्‍वभर में लॉकड़ाउन घोषित किया गया था। इसकी वजह से बीते छह महीनों में निर्यात क्षेत्र को बड़ा झटका लगा। लेकिन, सितंबर में निर्यात में ६ प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है और इस दौरान देश से २७.५८ अरब डॉलर्स का निर्यात किया गया। इसी दौरान आयात १९.६ प्रतिशत गिरावट के साथ ३०.३१ अरब डॉलर्स तक सीमित रहा है।

इस वजह से आयात-निर्यात का घाटा भी कम हुआ है। बीते वर्ष सितंबर में यह घाटा लगभग पांच गुना अधिक था। देश के निर्यात में ५.३ प्रतिशत बढ़ोतरी होने का अंदाज़ा था। लेकिन, वास्तव में इसकी तुलना में निर्यात में अधिक बढ़ोतरी हुई है।

india-exportअप्रैल से सितंबर के छह महीनों में निर्यात २१.३ प्रतिशत गिरावट के साथ १२५.३ अरब डॉलर्स और आयात ४० प्रतिशत गिरावट के साथ १४८.७ अरब डॉलर्स हुई है। देश-विदेश में माँग में गिरावट होने से निर्यात को बड़ा झटका लगा है। जून २०१९ से यानी बीते १५ में से १३ महीनों में देश का निर्यात नकारात्मक रहा था।

इसी बीच बीते छह महीनों में देश के निर्यात की तुलना में आयात में अधिक गिरावट हुई है। र्इंधन और सोने की माँग घटने से देश का व्यापार बीते १८ वर्षों में पहली बार सरप्लस दिखा रहा था। जून में यह ट्रेंड़ दिखाई दिया था। इस दौरान देश की निर्यात में अब इंजिनिअरिंग, फार्मा और रेड़िमेड कपड़ों की बढ़ती मांग भारतीय निर्यात की हुई बढ़ोतरी के लिए अहम साबित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.