‘वंदे भारत मिशन’ की वजह से २० लाख से अधिक भारतीय स्वदेश लौट आए

नई दिल्ली – कोरोना की वजह से विश्‍व के अलग अलग देशों में फंसे हुए २० लाख से अधिक भारतीय नागरिकों को ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत स्वदेश लाया गया है, यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने साझा की। अक्तुबर से शुरू की गई इस मुहिम के सातवें चरण में २४ देशों से १,०५७ अंतरराष्ट्रीय विमानों के उड़ानों का आयोजन किया गया है। इसके ज़रिये तकरीबन १.९५ लाख भारतीय स्वदेश लौटेंगे, यह अंदाज़ा है। इसी बीच शुक्रवार के दिन इसी मिशन के तहत दिल्ली से एअर इंडिया के विमान ने चीन के वुहान के लिए उड़ान भरी।

‘वंदे भारत मिशन’

वंदे भारत मिशन की वजह से २० लाख से अधिक भारतीय स्वदेश लौट आए। गुरूवार तक ‘वंदे भारत’ मिशन के तहत हवाई मार्ग के साथ ही समुद्री परिवहन एवं अन्य मार्गों से २०.५५ लाख भारतीय स्वदेश पहुँचे हैं। १ अक्तुबर से शुरू हुए सातवें चरण में तकरीबन १.९५ लाख भारतीय स्वदेश पहुँचेंगे, यह अंदाज़ा है। अब हम अगले चरण की तैयारी में जुटे हैं, यह बयान श्रीवास्तव ने किया। एअर इंडिया के माध्यम से ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत २७ अक्तुबर तक ७,७१९ विमानों ने उड़ानें भरीं। इसके ज़रिये ९.९९ लाख यात्री स्वदेश पहुँचे।

‘वंदे भारत मिशन’

वंदे भारत मिशन की वजह से अब तक २० लाख से अधिक भारतीय स्वदेश लौट सके। साथ ही ‘एअर बबल’ समझौते के अनुसार भारतीय लोगों को स्वदेश लाने की सुविधा रहेगी। अगले चरण में एअर इंडिया के विमान आदिस अबाबा, ऐडलेड, कैरो, कोलंबो, कुवैत, मस्कत, नैरोबी, रंगून, रोम, सौदी अरब, सिंगापुर, सिडनी और वुहान के लिए उड़ानें भरेंगे। १ नवंबर से एअर इंडिया ने ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत सौदी अरब के लिए उड़ानों का ऐलान किया है। सौदी अरब के ‘जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ सिविल एविएशन’ (जीएसीए) ने २३ सितंबर के दिन भारत और अन्य तीन देशों से जारी विमान यातायात बंद की थी।

इसी बीच वंदे भारत मिशन के तहत एअर इंडिया के विमान ने दिल्ली हवाई अड्डे से चीन के वुहान के लिए उड़ान भरने की जानकारी दी गई। इससे पहले २३ अक्तुबर के दिन यह विमान सेवा स्थगित की गई थी। लेकिन, बुधवार के दिन शुरू की गई, यह जानकारी बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने साझा की है। वंदे भारत मिशन के तहत चीन के लिए अब एअर इंडिया के विमान ने छठी उड़ान भरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.