भारतीय नौसेना १० प्रगत ड्रोन्स की खरीद करेगी

नई दिल्ली – हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी जहाज़ों की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए भारतीय नौसेना 10 प्रगत ड्रोन्स की खरीद कर रही है। तेज़ गति से इन ड्रोन्स की खरीद होगी और यह ड्रोन्स युद्धपोतों पर तैनात किए जाएंगे, यह जानकारी अधिकारियों ने साझा की। नौसेना ने इन ‘शिपबोर्न ड्रोन्स’ की खरीद का प्रस्ताव तुरंत पारित किया है। वर्तमान में यह प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय के सामने रखा गया है और इसे मंजूरी प्राप्त होने पर इन ड्रोन्स की खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी, यह बात संबंधित अधिकारी ने कही है।

Indian-Navy-Dronesचीन हिंद महासागर के क्षेत्र में नौसेना का अड्डा स्थापित करने की कोशिश में है। पाकिस्तान के कराची में पाकिस्तानी पनडुब्बी के साथ चीनी युद्धपोत भी तैनात होने की खबर हाल ही में प्राप्त हुई थी। गलवान के संघर्ष के बाद भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी तैनाती बढ़ाई है और चीन की गतिविधियों पर लगाम लगाई है। यह तैयारी और भी मज़बूत करने के लिए और चीन की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए नौसेना ने 10 ड्रोन्स खरीदने का निर्णय किया है।

भारतीय नौसेना ने इससे संबंधित प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय के सामने रखा है। इन ड्रोन्स के लिए 1,240 करोड़ से अधिक खर्च की आवश्‍यकता होगी, यह जानकारी सरकारी सूत्रों ने साझा की है। यह ड्रोन्स बड़ी युद्धपोतों पर तैनात करने की नौसेना की योजना है। इन ड्रोन्स का समावेश होने से चीनी युद्धपोत और इस क्षेत्र की संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखना संभव होगा।

भारतीय नौसेना अमरीका से ‘सी गार्डियन ड्रोन्स’ की खरीद करने की कोशिश कर रही है। इन अमरिकी ड्रोन्स की वजह से मादागास्कर से मलाक्का की खाड़ी तक गश्‍त करना संभव होगा। इसके अलावा भारतीय नौसेना अपने बेड़े में मौजूद ड्रोन्स का आधुनिकीकरण भी कर रही है। इसके अलावा इन 10 ड्रोन्स की खरीद हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.