भारतीय अर्थव्यवस्था उम्मीद से अधिक तेज़ी से पटरी पर आ रही है – ‘ऑक्सफर्ड इकॉनॉमिक्स’ का दावा

नई दिल्ली – भारतीय अर्थव्यवस्था उम्मीद से अधिक तेज़ी से पटरी पर आ रही है। वैश्विक स्तर पर नामांकित अमरिकी संस्था ‘ऑक्सफर्ड इकॉनॉमिक्स’ ने यह दावा किया है। इसी के साथ विदेशी निवेशकों द्वारा नवंबर के पहले १३ दिनों में भारत में कुल ३५,१०९ करोड़ रुपयों के निवेश किए जाने का वृत्त है।

indian-economyभारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अब सकारात्मक संकेत प्राप्त हो रहे हैं। कोरोना का संकट पीछे छोड़कर भारतीय अर्थव्यवस्था पटरी पर आ रही है, ऐसे दावे अलग अलग रपटों के माध्यमों से सामने आ रहे हैं। हाल ही में ‘मूडीज्‌’ ने भारत के विकास दर से संबंधित अनुमान में बदलाव किया था। देश के ‘जीएसटी’ संकलन में हुई बढ़ोतरी, लॉकडाउन से पहले के स्तर पर र्इंधन की माँग पहुँचने पर अर्थव्यवस्था पहले की तरह गति पकड़ है, यह दावा सरकार ने किया था।

ऐसे में अब ‘ऑक्सफर्ड इकॉनॉमिक्स’ ने भी यही निरीक्षण दर्ज़ किया है। विश्व स्तर पर अर्थव्यवस्थाओं से संबंधित अनुमान जतानेवाली इस संस्था ने भारतीय अर्थव्यवस्था उम्मीद से अधिक गति से पटरी पर आ रही है, यह दावा किया है। साथ ही इस वर्ष के चौथी तीमाही में महंगाई दर में गिरावट होगी और यह ६ प्रतिशत के स्तर पर रहेगा, यह अनुमान भी ‘ऑक्सफर्ड इकॉनॉमिक्स ने व्यक्त किया है।

इस वजह से रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ब्याजदरों को लेकर अपनाई हुई शिथीलता छोड़ देगी। लेकिन, दिसंबर में आर्थिक नीति में तय करने के दौरान ‘आरबीआय’ ब्याजदरों में बदलाव नहीं करेगी, यह संभावना भी इस रपट में जताई गई है। साथ ही अगले वर्ष ‘इन्फ्लेशन’ को लेकर भारत को अधिक चौकन्ना रहना होगा, यह इशारा भी ऑक्सफर्ड इकॉनॉमिक्स ने दिया है।

इसी बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा दिखाने की बात नवंबर में ‘एफपीआज्‌’ ने किए निवेश से स्पष्ट हो रही है। ‘एफपीआयज्‌’ ने २ से १३ नवंबर के बीच भारत में ३५,१०९ करोड़ रुपयों का निवेश किया हैं। इनमें से २९,४३६ करोड़ रुपयों का निवेश शेअर्स में हुआ है। इसके अलावा ५,६७३ करोड़ रुपयों का निवेश बाँड़ में हुआ है। बीते महीने में ‘एफपीआयज्‌’ ने भारत में कुल २२,०३३ करोड़ रुपयों के शेअर्स खरीदे थे।

सरकार ने किए आर्थिक सुधार, भारतीय कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों की वजह से निवेशकों का विश्‍वास बढ़ रहा है। भारतीय बाज़ार से अच्छे संकेत प्राप्त हो रहे हैं। इसी कारण निवेशकों का भारतीय बाज़ार पर विश्‍वास बढ़ रहा है, ऐसा विश्‍लेषकों का कहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.