‘भारतीय सेना बिना हिचकिचाये सीमा पर बलप्रयोग करेगी’ : नये सेनाप्रमुख की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी

नयी दिल्ली, दि. १: सेना को सीमा पर शांति एवं स्थैर्य चाहिए| लेकिन ‘इसका मतलब भारतीय सेना कमज़ोर है’ इस ग़लतफ़हमी में ना रहें| ज़रूरत पड़ने पर भारतीय सेना सीमारेखा पर अपने बल का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेगी’ ऐसी कड़ी चेतावनी भारतीय सेना के नये सेनाप्रमुख जनरल बिपीन रावत ने दी| सीमा पर लगातार गोलाबारी करनेवाले पाकिस्तान को नए सेना प्रमुख ने यह चेतावनी दी है|

 भारतीय सेनाप्रमुख जनरल बिपीन रावत

शनिवार को जनरल रावत ने जनरल दलबिरसिंग सुहाग से ‘सेनाप्रमुख’ पद की ज़िम्मेदारी सँभाली| इसके बाद रविवार को उन्हें साऊथ ब्लॉक से ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया| इसके बाद जनरल रावत बातचीत कर रहे थे| जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सीमा पर सेवा करनेवाले और सियाचिन जैसे विश्‍व के सबसे ऊँचाईवाली युद्धभूमि पर कई मुहिमों का अनुभव रखनेवाले जनरल रावत की ‘सेनाप्रमुख’ पद पर नियुक्ति की जाने की घोषणा पंद्रह दिन पहले की गई थी| भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के चलते और उनका अनुभव देखते हुए, जनरल रावत का ‘सेनाप्रमुख’ के पद पर चयन किया गया है, ऐसा कहा जा रहा है|

शनिवार को जनरल दलबिरसिंग सुहाग निवृत्त हुए और जनरल रावत ने उनसे ‘लष्करप्रमुख’ पद का पदभार सँभाला| इसके बाद पहली बार सेना के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने दी हुई यह चेतावनी काफ़ी अहम है| भारत और भारतीय सेना को सीमा पर शांति चाहिए| इस दृष्टि से भारतीय सेना हमेशा काम करती रहती है| लेकिन भारतीय सेना को सीमा पर शांति चाहिए, इसका मतलब भारतीय सेना कमज़ोर है, ऐसी गलतफहमी में ना रहें| ज़रूरत पड़ने पर भारतीय सेना अपनी ताक़त का किसी भी प्रकार से इस्तेमाल कर सकती है| ऐसा करते समय सेना ज़रा भी नहीं हिचकिचायेगी, ऐसा जनरल रावत ने कहा|

पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगातार गोलाबारी जारी है| आंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रणरेखा पर पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलाबारी और पाक़िस्तान द्वारा की जा रही आतंकवादियों की सहायता की वजह से पिछले साल ६० जवान शहीद हुए| इस पृष्ठभूमि पर, जनरल रावत द्वारा दी गए यह चेतावनी पाकिस्तान के लिए ही है, ऐसा स्पष्ट हो रहा है| साथ ही, सेनाप्रमुख जनरल रावत ने सेना के सभी अधिकारियों और सैनिकों को संदेश दिया है| हर श्रेणि के अधिकारी और जवान सेना के लिए अहम हैं|

क्योंकि हर एक के योगदान से ही भारतीय सेना अधिक सक्षम एवं मज़बूत बनती है| इसीलिए सभी ने एकजूट होकर भारतीय सेना को मज़बूत बनाना चाहिए, ऐसा आवाहन भी सेनाप्रमुख ने किया| कुछ दिन पहले, जनरल बाजवा ने पाकिस्तान के ‘सेनाप्रमुख’ पद का पदभार सँभाला था| उनसे पहले सेनाप्रमुख पद पर रहे राहिल शरीफ को ‘फिल्ड मार्शल’ बनाओ, ऐसी माँग हो रही थी| साथ ही, ‘राहिल शरीफ पाकिस्तान की विद्यमान सत्ता का तख़्ता पलटकर सत्ता को हाथ में ले लें’ ऐसी माँग करनेवाले पोस्टर्स पाकिस्तान के शहरों में हर तरफ दिखाई दिये थे| इन हालातों में, पाकिस्तान में नये सेनाप्रमुख की नियुक्ति यह बड़ा राजनीतिक मसला बना था| इस विवाद के बाद पाकिस्तान के सेनाप्रमुख बने जनरल बाजवा ने भारत को धमकी देकर, वे पाकिस्तानी सेना की पहले की नीति ही बरक़रार रखनेवाले हैं, ऐसे दिखाया था|

 नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलाबारी

जम्मू, दि. १ (वृत्तसंस्था) – नये साल के पहले ही दिन, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर की नियंत्रणरेखा पर गोलाबारी की है| भारतीय सेना ने इस गोलाबारी का मुँहतोड़ जवाब दिया है|

ceasefire-lead

पिछले कुछ महिनों से, पाकिस्तान द्वारा नियंत्रणरेखा पर लगातार गोलाबारी की जा रही है| ख़ासकर, उरी हमले के पश्चात् भारत ने किए सर्जिकल स्ट्राईक के बाद, आंतर्राष्ट्रीय सीमा पर और नियंत्रणरेखा पर पाकिस्तान की ओर से बार बार संघर्षबंदी का उल्लंघन किया जा रहा है|

पिछले सालभर में, ३०० से अधिक बार संघर्षबंदी का पाकिस्तान द्वारा उल्लंघन किया गया है| साथ ही, नये साल के पहले दिन गोलाबारी करते हुए पाकिस्तान ने भारत को उक़साया है|

रविवार को सुबह पुँछ सेक्टर में नियंत्रणरेखा पर पाकिस्तान ने गोलाबारी की| इसमें किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है| दोन दिन पहले ही पुँछ में पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलाबारी में एक नागरिक की मौत हुई थी| साथ ही, इसके कुछ दिन पहले यहाँ के बालाकोट सेक्टर के भारतीय चौकी को पाकिस्तानी सेना ने निशाना बनाया था|

पाकिस्तानी की इन हरकतों को सेना मुँहतोड़ जवाब दे रही है, ऐसी जानकारी भारतीय सेना की ओर से दी गई|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.