पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ का व्हिडिओ भारतीय सेना ने सबुत के तौर पर प्रसिद्ध किया

श्रीनगर – जम्मू कश्मीर के नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के आतंकवादियों के घुसपैठ का वीडियो भारतीय सेना ने प्रसिद्ध किया है| पाकिस्तान व्याप्त कश्मीर (पीओके) के हाजीपीर सेक्टर में यह आतंकी घुसपैठ की तैयारी में होने की बात वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रही है| तथा भारतीय जवानों ने इन आतंकवादियों पर किया हमला भी इसमें दिखाई दे रहा है| इसके जरिए भारत पर मानव अधिकार का हनन का आरोप करनेवाला पाकिस्तान आतंकवादियों को जम्मू कश्मीर में भेज कर रक्तपात करने की तैयारी कर रहा है, इसके सबुत दुनिया के सामने आए है|

संयुक्त राष्ट्रसंघ की आमसभा में २७ सितंबर के रोज भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का भाषण होगा| उस समय हम कश्मीरी जनता के दूत के तौर पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने यह प्रश्न उपस्थित करेंगे, ऐसा इम्रान खान ने घोषित किया था| आमसभा में प्रधानमंत्री इम्रान खान भारत पर कड़ी आलोचना करते हुए कश्मीर मुद्दे की ओर सारी दुनिया की ध्यान केंद्रित करेंगे, ऐसा पाकिस्तान के माध्यम कह रहे हैं| पर उससे पहले पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फैला रहा है, इसके सबूत उजागर करते हुए भारत ने पाकिस्तान को मुश्किलों में फंसाया दिखाई दे रहा है|

बुधवार को प्रसिद्ध किए वीडियो के जरिए भारतीय सेना ने १२ एवं १३ सितंबर के रोज पाकिस्तान के ‘बॉर्डर एक्शन टीम’ (बीएटी) ने घुसपैठ करने की बनाई साजिश दुनिया के सामने लायी है| बैट में पाकिस्तानी लष्कर के कमांडर एवं आतंकवादियों का भी समावेश होता है| इस वीडियो में बैट के आतंकवादियों पर भारतीय सैनिकों ने किए हमला भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है| इस वजह से पाकिस्तान ने आतंकवाद का उपयोग करने का सत्र आज भी शुरू रखने की बात फिर से एक बार उजागर हो रही है|

अगस्त महीने में पीओके से आतंकवादियों की घुसपैठ के लगभग १५ प्रयत्न भारतीय सैनिकों ने उधेड़े थे| राजनैतिक हेतु साध्य करने के लिए आतंकवाद का उपयोग करनेवाला पाकिस्तान जैसा दूसरा देश दुनिया में ना होने की आलोचना भारतीय विदेशमंत्री एस.जयशंकर ने मंगलवार को की थी| आज या कल पीओके भी भारत के नियंत्रण में होगा, ऐसा विश्वास जयशंकर ने व्यक्त किया था| जिसपर पाकिस्तान से प्रतिक्रिया आ रही है|

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता फैजल ने भारत के विदेशमंत्री ने किया विधान गैर जिम्मेदार होने की बात कहकर उसका निषेध किया है| तथा भारत पीओके पर हमले की तैयारी में होने का संदेह पाकिस्तान के माध्यम व्यक्त करने लगे हैं और भारत के हमले की तीव्रता कितनी होगी इसपर पाकिस्तानी वृत्त माध्यमों में चर्चा शुरू हुई है| इतना ही नहीं बल्कि भारत के हमले को जवाब देने की क्या पाकिस्तानी लष्कर की क्षमता है, ऐसे प्रश्न पूछे जा रहे है|

भारत के हमले की चिंता व्यक्त करते समय पाकिस्तान भारत के विरोध में आतंकवाद का उपयोग रोकने के लिए तैयार नहीं है| जिसकी वजह से आतंकवादी हमला होने पर भारत पीओके पर हमला करके जवाब देगा, ऐसी चिंता पाकिस्तान को सता रही है| फिर भी आतंकवादी हमले करके जम्मू-कश्मीर में भारतीय लष्कर को बंधक करने की साजिश पाकिस्तान की लष्कर छोड़ने के लिए तैयार नहीं| क्योंकि ऐसा हुआ तो पाकिस्तान को कश्मीर पर नियंत्रण छोड़ना होगा, ऐसा इस देश के लष्कर को तथा भारत का द्वेष करनेवाले नेताओं को यकीन है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.