हिंद महासागर में चीन को प्रतिबंध करने के लिए भारत-अमरीका व्यापक योजना बनायें -अमरिकी अभ्यासगुट का मशवरा

वॉशिंग्टन – कोरोनावायरस की महामारी का फ़ायदा उठाकर चीन हिंद महासागर क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। चीन की इस चाल को नाक़ाम करने के लिए भारत और अमरीका व्यापक योजना बनायें, ऐसा मशवरा अमरीका का विख्यात अभ्यासगुट ‘हडसन इन्स्टिट्यूट’ ने दिया। उसी के साथ हिंद महासागर क्षेत्र में और पड़ोसी देशों के साथ नौसेना सहयोग बढ़ाने के लिए भारत ने अपनायी भूमिका की इस अभ्यासगुट ने प्रशंसा की।

‘हडसन इन्स्टिट्यूट’ की अभ्यासिका अपर्णा पांडे और अमरीका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसेन हक्कानी ने तैयार की हुई ‘क्रायसिस फ्रॉम कोलकाता टू काबूल : कोविड-१९ इम्पॅक्ट ऑन साउथ एशिया’ इस रिपोर्ट के ज़रिये चीन की महत्त्वाकांक्षा उजागर की। कोरोनावायरस के कारण भारतीय उपमहाद्वीप में बड़ी जीवितहानी हुई होकर, इस क्षेत्र के देशों की अर्थव्यवस्थाएँ भी कमज़ोर बनीं हैं। इस वजह से यह महामारी इस क्षेत्र में राजनीतिक एवं सामरिक बदलावों की शुरुआत साबित हो सकती है, ऐसी चेतावनी इस अमरिकी अभ्यासगुट ने दी। इसके लिए ‘हडसन इन्स्टिट्यूट’ ने पाकिस्तान और श्रीलंका की मिसाल दी।

‘कोरोनावायरस की महामारी आने से पहले ही पाकिस्तान और श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पूरी तरह डाँवाडोल हो चुकी थी। पिछले दो महीनों से इन दोनों देशों की अर्थव्यवस्था का ज़बरदस्त नुकसान हुआ होकर, भारत के इन दोनों पड़ोसी देशों का विकासदर ऋण (निगेटिव) में होगा, ऐसी संभावना जतायी जा रही है। इन दोनों देशों को आंतर्राष्ट्रीय स्तर से बड़ी मात्रा में कर्ज़े की आवश्यकता होकर, चीन ठीक इसी मौक़े का फ़ायदा उठानेवाला है। भारत के पड़ोसी देशों को भारी मात्रा में कर्ज़ों की आपूर्ति करके चीन इन देशों में अपनीं जड़ें अधिक ही मज़बूत करनेवाला है’, ऐसी चेतावनी इस अमरिकी अभ्यासगुट ने दी। इससे पहले पाकिस्तान और श्रीलंका ने चीन से करोड़ों डॉलर्स का कर्ज़ा लिया है। इस कारण ये दोनों देश फिर एक बार आर्थिक सहायता के लिए चीन के पास माँग कर सकते हैं और यह बात भारत तथा अमरीका के लिए चिंता का विषय बन सकता है, ऐसी चेतावनी इस अभ्यासगुट ने दी है।

हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की सुरक्षा और अमरीका का प्रभाव इन्हें झटका देने के लिए चीन पाकिस्तान और श्रीलंका को यह सहायता प्रदान कर सकता है। पाकिस्तान और श्रीलंका ही नहीं, बल्कि नेपाल, अफगानिस्तान, म्यानमार इन भारत के पड़ोसी देशों में भी चीन का बढ़ता वाढता प्रभाव यह भारत और अमरीका के लिए ख़तरनाक साबित हो सकता है, इसका एहसास इस अभ्यासगुट ने कराया है। इसी कारण, भारत और अमरीका, हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की साज़िशों को नाक़ाम बनाने के लिए ज़बरदस्त योजना बनायें, ऐसा मशवरा अपर्णा पांडे और हुसेन हक्कानी ने इस अभ्यासगुट के ज़रिये दिया है। पिछले कुछ महीनों से भारत ने श्रीलंका, मालदीव, म्यानमार, थायलंड, इंडोनेशिया, वियतनाम और सिंगापूर इन देशों के साथ बढ़ाया नौसेना सहयोग भारत को इस समय उपयोगी पड़ सकता है, इसका भी एहसास हडसन इन्स्टिट्यूट की इस रिपोर्ट के ज़रिये करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.