भारत-अमरीका आपसी सहयोग दृढ़ करेंगे

वॉशिंग्टन, दि. २५ : भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल की अमरिकी यात्रा में दोनों देशों ने, आतंकवादविरोधी कार्रवाइयों से लेकर सागरी सुरक्षा के मसले तक के सभी क्षेत्रों में अपना सहयोग और मज़बूत और व्यापक करने का फैसला किया| डोनाल्ड ट्रम्प अमरीका के राष्ट्राध्यक्षपद पर आने के बाद भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने की हुई अमरीका की यह दूसरी यात्रा है| ट्रम्प प्रशासन द्वारा भारत के साथ सामरिक सहकार्य नई ऊँचाई तक ले जाने के लिए तेज़ी से कदम उठाने के संकेत दिये जा रहे हैं| इस पृष्ठभूमि पर डोवल की इस अमरीका यात्रा की ओर जानकार गंभीर रूप से देख रहे हैं|

भारत-अमरीकाअमरीका के रक्षामंत्री जेम्स मॅटिस, अमरीका के राष्ट्रीय रक्षा सलाहकार लेफ्टनंट जनरल एच.आर. मॅकमास्टर, होमलैण्ड सिक्युरिटी विभाग के प्रमुख जनरल जॉन केली और अमरिकी सिनेट आर्म्ड कमिटी के प्रमुख तथा मान्यवर नेता जॉन मॅक्केन से मुलाकात करके अजित डोवल ने व्यापक चर्चा की| इस चर्चा के कारण दोनों देशों का सभी स्तरों पर का सहयोग और मज़बूत होगा, ऐसा विश्‍वास व्यक्त किया जा रहा है| डोवल के साथ हुई चर्चा में अमरीका के रक्षामंत्री जेम्स मैटिस ने, भारत दक्षिण एशिया की स्थिरता एवं रक्षा के लिए दे रहे योगदान की खुलकर प्रशंसा की| साथ ही, रक्षा क्षेत्र में भारत और अमरीका के बीच साझेदारी अधिक व्यापक करने के लिए अमरीका उत्सुक है, ऐसा रक्षामंत्री मैटिस ने स्पष्ट किया|

आंतर्राष्ट्रीय कानून और मार्गदर्शक तत्त्वों का पालन, इस मुद्दे पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोवल और अमरीकी रक्षामंत्री मॅटिस की चर्चा हुई, ऐसा कहा जाता है| साऊथ और ईस्ट चायना सी क्षेत्र में चीन घुसपैंठ करके इस क्षेत्र पर अपना अधिकार जता रहा है| यह अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है, ऐसा आरोप अमरीका, जापान और इस क्षेत्र के अन्य देश कर रहे हैं| इस पृष्ठभूमि पर, अमरीका के रक्षामंत्री और भारत के राष्ट्रीय रक्षा सलाहकार की चर्चा में आया आंतर्राष्ट्रीय कानूनपालन का मसला ग़ौरतलब साबित हुआ है| इसके साथ ही, सागरी सुरक्षा के मामले में भारत और अमरीका एकदूसरे के साथ सहयोग करेंगे, ऐसा इस समय किया गया ऐलान महत्त्वपूर्ण माना जाता है| आतंकवाद के विरोध में सहयोग और बढ़ाने का निर्धार भी इस समय अजित डोवल और रक्षामंत्री मॅटिस ने किया| अमरिकी नेता और अधिकारियों के साथ हुई चर्चा बहुत सकारात्मक और फलदायी थी, ऐसा कहकर भारत के रक्षा सलाहकार ने इसपर खुशी जतायी, ऐसी जानकारी सूत्रों ने दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.