म्यानमार का लोकतंत्र मज़बूत करने में भारत सहयोग देगा : विदेशमंत्री सुषमा स्वराज

यांगून, दि. २३ (वृत्तसंस्था)- भारत म्यानमार के सामाजिक और आर्थिक विकास में सहयोग देने के लिए वचनबद्ध है| म्यानमार का लोकतंत्र मज़बूत करने के लिए भारत म्यानमार की हर संभव सहायता करेगा, ऐसा आश्‍वासन विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने दिया| विदेशमंत्री सुषमा स्वराज सोमवार को म्यानमार पहुँचीं| विदेशमंत्री ने म्यानमार के राष्ट्राध्यक्ष ‘तिन क्याव’ और विदेशमंत्री ‘आँग सॅन स्यू की’ से भेंट की| भारतविरोधी क़ारनामों के लिए म्यानमार अपनी भूमि का इस्तेमाल नहीं करने देगा, यह आश्‍वासन म्यानमार के नेताओं ने स्वराज को दिया|

लोकतंत्रम्यानमार में सैनिक़ी हुक़ूमत ख़त्म होने के बाद ‘आँग सॅन स्यू की’ की पार्टी की सरकार सत्ता पर आने के बाद, भारत की विदेशमंत्री ने पहली ही बार म्यानमार का दौरा किया| म्यानमार की विदेशमंत्री ‘आँग सॅन स्यू की’ की चीन यात्रा खत्म होने के तुरंत बाद विदेशमंत्री स्वराज म्यानमार दौरे पर दाखल होने से, इस भेट का महत्त्व बढ गया था है|

विदेशमंत्री स्वराज के साथ विदेश सचिव एस. जयशंकर और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल म्यानमार में दाखल हुआ है| भारत और म्यानमार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में सोमवार के दिन द्विपक्षीय बातचीत संपन्न हुई| विदेशमंत्री स्वराज ने, ‘स्यू की’ और म्यानमार के राष्ट्राध्यक्ष ‘तिन क्याव’ से भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की|

‘भारत के साथ हमें सहयोग मजबूत करना है| म्यानमार के विकास, शांति और स्थिरता के लिए म्यानमार को भारत की सहायता चाहिए’, ऐसा इस वक्त राष्ट्राध्यक्ष ‘तिन क्याव’ ने कहा|

‘म्यानमार के विकास के लिए भारत हर संभव सहायता करेगा| म्यानमार के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए भारत कोशिश कर रहा है| म्यानमार में लोकतंत्र अधिक मज़बूत बनाने के लिये भारत म्यानमार की मदद करेगा’, यह भरोसा स्वराज ने इस वक्त दिलाया| भारत म्यानमार को बिजली की आपूर्ती करेगा| साथ ही, अक्षय ऊर्जा, परिवहन, आरोग्य सुविधा और शिक्षण क्षेत्र के विकास के लिए भी सहयोग करेगा, यह भारत की विदेशमंत्री ने स्पष्ट किया|

इस वक्त विदेशमंत्री स्वराज ने, म्यानमार सीमाक्षेत्र में चल रहीं आतंकवादियों की गतिविधियों का मुद्दा उपस्थित किया| हाल ही में म्यानमार सरहद के पास भारतीय सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी| इस पृष्ठभूमि पर, म्यानमार अपनी भूमि में, भारतविरोधी कारनामों को पनाह नहीं देगा, यह राष्ट्राध्यक्ष ‘तिन क्याव’ और विदेशमंत्री ‘आँग सॅन स्यू की’ ने स्पष्ट किया|

इस बैठक की अन्य खबरें हालाँकि प्रकाशित नहीं की गयीं, लेकिन चीन के बढ़ते हस्तक्षेप पर चर्चा हुई, ऐसा कहा जाता है| ‘आँग सॅन स्यू की’ की हाल ही में चीन यात्रा संपन्न हुई| स्यू की ने अपनी पहली विदेशयात्रा के लिए चीन को चुना, इसपर आश्‍चर्य जताया जा रहा है| लेकिन म्यानमार भारत और चीन के बीच समतोल बनाये रखने की कोशिश कर रहा है| म्यानमार के राष्ट्राध्यक्ष ‘तिन क्याव’ जल्द ही भारत यात्रा पर आनेवाले हैं, ऐसा कहा जाता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.