भारत-श्रीलंका की नौसेना का ‘स्लिनेक्स-२०’ युद्धाभ्यास शुरू

ind-srilanka-slinex-20-1नई दिल्ली – भारत और श्रीलंका की नौसेना के ‘स्लिनेक्स-२०’ नामक युद्धाभ्यास की सोमवार के दिन शुरूआत हुई। दोनों देशों की नौसेना का यह आठवां द्विपक्षीय युद्धाभ्यास है। श्रीलंका के त्रिनकोमाली में यह युद्धाभ्यास हो रहा है। हिंद महासागर क्षेत्र में श्रीलंका वर्चस्ववादी रवैये के विरोध में होने का बयान श्रीलंका के राष्ट्राध्यक्ष गोताबाया राजपक्षे ने कुछ दिन पहले ही किया था। चीन का नाम लिए बगैर उन्होंने श्रीलंका की नीति में बदलाव के संकेत दिए थे। इस पृष्ठभूमि पर भारत और चीन की नौसेना के सहयोग का विस्तार होता हुआ दिख रहा है।

ind-srilanka-slinex-20-1पनडुब्बी विरोधी युद्ध के लिए (एएसडब्ल्यू) तैयार की गई भारतीय विध्वंसक ‘आयएनएस कामोर्ता’ और ‘आयएनएस किलतान’ इस युद्धाभ्यास में शामिल हुई थी। इसके साथ ही इस युद्धाभ्यास में कम भार का प्रगत धृव हेलिकोप्टर, चेतक हेलिकॉप्टर एवं डोर्निअर मेरिटाईम पेट्रोल विमान भी इस युद्धाभ्यास में शामिल हुए हैं। इस युद्धाभ्यास का नेतृत्व भारतीय नौसेना की ओर से ईस्टर्न फ्लीट के कमांडिंग फ्लैग ऑफिसर रिअर एडमिरल संजय वत्सयन कर रहे हैं।

ind-srilanka-slinex-20-1श्रीलंका की नौसेना का नेतृत्व कमांडिंग फ्लैग ऑफिसर एडमिरल बंडारा जयथीलाक कर रहे हैं। श्रीलंका के ‘एसएलएन शिप्स सयूरा’ नामक ऑफशोर गश्‍तपोत और गजबाहू यह प्रशिक्षण का जहाज़ इस युद्धाभ्यास में शामिल हुए हैं। ‘स्लिनेक्स-२०’ युद्धाभ्यास भारत-श्रीलंका के व्यापक सहयोग का नमूना है। इस वजह से समुद्री क्षेत्र में एक-दूसरे का समन्वय मज़बूत होने का बयान भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने किया है।

चीन के साथ जारी तनाव की पृष्ठभूमि पर हिंद महासागर क्षेत्र में बीते महीने से हुआ यह दूसरा युद्धाभ्यास है। सिंतबर में भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेना ने युद्धाभ्यास किया था। उससे पहले बीते वर्ष सितंबर में विशाखापट्टनम्‌ में भारत और श्रीलंकन नौसेना ने ‘स्लिनेक्स’ युद्धाभ्यास का आयोजन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.