संयुक्त राष्ट्रसंघ में भारत ने दिया चीन को झटका

न्यूयॉर्क – संयुक्त राष्ट्रसंघ में प्रतिष्ठित समझे जा रहे ‘सीएसडब्ल्यू’ गुट के चुनावों के दौरान भारत ने चीन को जोरदार झटका दिया है। इस गुट की सदस्यता के लिए हुए चुनाव में चीन को कुल ५०% से अधिक वोट प्राप्त करना भी संभव नहीं हुआ। बीते कुछ वर्षों में चीन ने अमरीका के प्रभाव को चुनौती देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई संगठनों में अहम स्थान प्राप्त करने की कोशिश की थी। इस दौरान ‘सीएसडब्ल्यू’ में हुई शिकस्त ने चीन की कोशिशों को बड़ा झटका दिया है।

UN-India-Chinaसंयुक्त राष्ट्रसंघ में नियुक्त भारत के प्रतिनिधि टी.एस.तिरुमूर्ती ने ‘सीएसडब्ल्यू’ में प्राप्त हुई जीत की जानकारी साझा की। संयुक्त राष्ट्रसंघ के ‘इकॉनॉमिक ऐण्ड सोशल कौन्सिल’ के हिस्सेवाले ‘कमिशन ऑन स्टेटस्‌ ऑफ वुमेन’ (सीएसडब्ल्यू) की सदस्यता के लिए सोमवार के दिन चुनाव हुए। दो सदस्यों का चयन करने के लिए हुए चुनाव में गुट के ५४ सदस्यों ने मतदान किया। इसमें भारत और अफ़गानिस्तान ने ७०% से अधिक वोट प्राप्त करके जीत हासिल की। चीन को लगभग ५०% वोट प्राप्त होने से उसे हार का सामना करना पड़ा। सदस्य के तौर पर चुने जाने पर भारत ने अपने पक्ष में वोट करनेवाले देशों के प्रति आभार व्यक्त किया।

वर्ष १९९५ में चीन ने वर्ल्ड कान्फरन्स ऑन वुमेन का आयोजन किया था। महिलाओं को सक्षम करने के मुद्दे पर चीन की हुकूमत काफी गंभीरता से काम कर रही है, यह दावा इसके ज़रिए किया गया था। लेकिन इसे अब २५ वर्ष पूरे हो चुके हैं और चीन महिलाओं के लिए कार्यरत संयुक्त राष्ट्रसंघ के गुट में स्थान प्राप्त करने में नाकाम हुआ है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन के खिलाफ़ उभरी नाराज़गी और असंतोष दुबारा दिखाई दी है। कुछ महीने पहले कम्युनिस्ट पार्टी की नीति संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रस्ताव में घुसेड़ने की चीन की साज़िश भारत समेत यूरोपिय देशों ने नाकाम की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.