भारत-रशिया मे आतंकवाद विरोधी सहयोगी करार

मॉस्को: आतंकवादियों में अच्छे और बुरे ऐसा फर्क नहीं कर सकते, ऐसा कहकर भारत और रशियाने आतंकवाद विरोधी कारवाईयों के बारे में सहयोगी करार किया है। फिलहाल रशिया के दौरे पर होने वाले भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह और रशिया के गृहमंत्री ब्लादीमीर कोलोकोल्त्सेव ने इस करार पर हस्ताक्षर किए हैं।

भारत-रशिया, सहयोगी करार, राजनाथ सिंह, आतंकवाद, कारवाई, मॉस्को, सोशल मीडिया

सन १९९३ में भारत और रशिया में आतंकवाद विरोधी कारवाईयों के बारे में सहयोगी करार हुआ था। उसकी जगह यह नया करार हुआ है और उससे दोनों देशो में आतंकवाद विरोधी सहयोग अधिक व्यापक होने वाले हैं, ऐसी बात कही जा रही है। साथ ही अंतर्गत सुरक्षा संदर्भ में भारत एवं रशिया में सहयोग अधिक बढ़ेंगे ऐसा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है। सोशल मीडिया पर राजनाथ सिंह ने यह जानकारी दी है।

रशिया के भारतीय दूतावासने इस करार की जानकारी देते हुए दोनों देशों ने रक्षा चुनौतियों का अधिक सक्षम रूप से सामना करेंगे तथा महत्वपूर्ण जानकारी का आदान प्रदान होगा, ऐसा विश्वास व्यक्त किया है। आतंकवादियों के विरोध में गोपनीय जानकारी प्राप्त करने के लिये इससे बहुत ज्यादा मदद होकर जांच यंत्रणा एवं पुलिस दल के प्रशिक्षण के बारे में सहयोग भी अधिक आसान होंगे, ऐसा रशिया में स्थित भारतीय दूतावासने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.