श्रीलंका की रक्षा के लिए भारत करेगा पांच करोड़ डॉलर्स की आर्थिक सहायता

नई दिल्ली – श्रीलंका के रक्षा क्षेत्र के लिए भारत पांच करोड़ डॉलर्स की आर्थिक सहायता प्रदान करने की सोच में होने का समाचार है। हिंद महासागर में चीन की बढ़ रही महत्वाकांक्षा की पृष्ठभूमि पर रक्षा सहयोग बढ़ाने का निर्णय पर भारत और श्रीलंका के प्रधानमंत्रियों की हुई वर्च्युअल बैठक में किया गया था। इस पृष्ठभूमि पर भारत से श्रीलंका को यह आर्थिक सहायता प्रदान होगी, यह समाचार प्राप्त होना अहमियत रखता है।

india-srilankaश्रीलंका को लष्करी प्रशिक्षण के साथ ही रक्षा सामान प्रदान करने का विचार भी भारत कर रहा है। साथ ही आवश्‍यकता के अनुसार भारत श्रीलंका को नौसेना के लिए आवश्‍यक सामान देने की तैयारी भी कर रहा है। इससे पहले भारत ने बांगलादेश को रक्षा क्षेत्र के लिए ५० करोड़ डॉलर्स की सहायता की थी। अब श्रीलंका को भी भारत ऐसी ही सहायता करेगा, यह समाचार प्राप्त हुआ है।

श्रीलंका के राष्ट्राध्यक्ष होने के बाद गोताबाया राजपक्षे ने सबसे पहले हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी के हितसंबंधों की ओर विशेष ध्यान दिया। इसके लिए उन्होंने भारत के साथ सहयोग करने के लिए प्राथमिकता दिखाई। श्रीलंका के हाथ में बिमस्टेक का अध्यक्षपद है और इसका इस्तेमाल समुद्री क्षेत्र से संबंधित नीति व्यापक करने के लिए हो रहा है। हिंद महासागर क्षेत्र में श्रीलंका किसी भी देश के वर्चस्व के खिलाफ़ है, यह बात श्रीलंका के राष्ट्राध्यक्ष ने हाल ही में स्पष्ट की थी।

इसी बीच, वर्ष २०१९ के अप्रैल महीने में श्रीलंका आतंकी हमलों से दहल उठने के बाद श्रीलंका ने भारत के साथ आतंकवाद विरोधी सहयोग में बढ़ोतरी की। शनिवार के दिन हुई बैठक में दोनों देशों के नेताओं ने इस मुद्दे को बड़ी अहमियत दी। बीते कुछ महीनों में दोनों देशों ने आतंकवाद विरोधी सहयोग बढ़ाया है। इसकी वजह से श्रीलंका को आतंकियों को आर्थिक सहायता प्रदान करनेवाले माफिया के जडें उखाड़ना संभव हुआ था। साथ ही खुफियां जानकरी का आदान-प्रदान बढ़ाने पर भी दोनों देशों ने सहमति दिखाई। भारत ने श्रीलंका को आतंकी हमला होने से पहले ही चौकन्ना किया था। इस बात की याद ताज़ा करके प्रधानमंत्री राजपक्षे भारतीय प्रधानमंत्री के प्रति इस वर्च्युअल बैठक में आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.