भारत कुछ तो बडा करने की तैयारी में – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर
वॉशिंगटन – पुलवामा में हुए हमले के बाद भारत कुछ तो बडा करने की तैयारी कर रहा है, यह कहकर अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने भारत और पाकिस्तान की परिस्थिति ‘भयंकर’ होने की बात कही है| साथ ही इस आतंकी हमले में अपने सैनिक खोने के बाद भारत की भावना हम महसूस कर सकते है, यह कहकर ट्रम्प इन्होंने हम भारत ने पाकिस्तान पर कठोर कार्रवाई करने के विरोध में नही है, यह स्पष्ट संदेशा दुनिया को दिया है| साथ ही पाकिस्तान उम्मीद के नुसार सहयोग ना करने से हमने इस देश को सालाना देनेवाली १.३ अरब डॉलर्स की सहायता रोकी थी, इस ओर ध्यान आकर्षित करके ट्रम्प इन्होंने पाकिस्तान यह आतंकवाद का समर्थक देश है, इस ओर दुबारा सबका ध्यान आकर्षित किया है|

संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की कठोर शब्दों में निंदा की है और इस दौरान पेश किए प्रस्ताव में ‘जैश ए मोहम्मद’ और ‘मौलाना मसूद अजहर’ का स्पष्ट जिक्र किया है| यह भारत की काफी बडी राजनयिक जीत मानी जा रही है| उसके बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत क्या करेगा, इस ओर पुरी दुनिया की नजर है| ऐसे में, अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने भारत और पाकिस्तान दे बीच बनी परिस्थिति भयंकर होने की बात कही है| अमरिका इस मामले में भारत और पाकिस्तान के साथ चर्चा कर रही है, यह जानकारी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने दी है|

अमरिकी माध्यमों से बात करते समय ट्रम्प इन्होंने भारत कुछ तो बडा करने की तैयारी में होने का अहवाल हमें प्राप्त होने की बात कह दी है| साथ ही भारत की इस कार्रवाई को अपना विरोध नही है, यह बात भी ट्रम्प इन्होंने इस दौरान अलग शब्दों में माध्यमों के सामने रखी| ‘पुलवामा में हुए हमले में भारत ने लगभग ५० जवान खोए है| इस वजह से भारत की भावना हम समज सकते है, यह कहकर ट्रम्प इन्होंने भारत की संभाव्य कार्रवाई के लिए अप्रत्यक्ष तौर पर समर्थन घोषित किया हुआ दिखाई दे रहा है| भारत को अमरिका का समर्थन होने के संकेत देते समय राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने पाकिस्तान को हमारी सहानुभूति नही मिलेगी, इसका एहसास भी कराया|

पाकिस्तान ने अमरिका से जितना जरूरी था उतना सहयोग नही किया है| इसी लिए हमने खुद पाकिस्तान को सालाना हो रही १.३ अरब डॉलर्स की आर्थिक सहायता रोकने का निर्णय किया था, इसकी भी याद ट्रम्प इन्होंने इस दौरान कराई| पाकिस्तान अभी भी आतंकियों की सहायता कर रहा है, यह आरोप करके अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने पाकिस्तान को हो रही आर्थिक सहायता रोकने का कठोर निर्णय किया था|

इस निर्णय की नए से याद दिला कर अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने पाकिस्तान के साथ खडा होना अमरिका के राष्ट्रीय हित में नही रहेगा, यह संदेशा दिया है|

पुलवामा में हुए हमले के बाद राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प और अमरिकी विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को अपने भूमि से आतंकियों के ठिकानें नष्ट करने की सूचना की थी| उसके बाद पाकिस्तान में खलबली मची है| ऐसे में ही ट्रम्प इन्होंने भारत के पक्ष में किए नए विधानों का काफी बडा असर पाकिस्तान में होता दिखाई देने लगा है| भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष शुरू हुआ तो अमरिका भारत के पक्ष में खडी रहेगी, यह चिंता पाकिस्तानी माध्यम व्यक्त कर रहे है| साथ ही फ्रान्स, ब्रिटेन और इस्रायल एवं ईरान जैसे पाकिस्तान का पडोसी देश भी भारत का समर्थन कर रहा है| ऐसी स्थिति में कम से कम चीन, भारत के विरोध में पाकिस्तान का साथ देगा क्या, यह शंका पाकिस्तान के विश्‍लेषक ही व्यक्त कर रहे है| वही, कुछ भारत विरोध चरमपंथी यह दावा कर रहे है की, पाकिस्तान पर हमला करने का धाडस भारत दिखाही नही सकता|

ऐसे में परिस्थिति की जानकारी रखने वाले कुछ पाकिस्तानी विश्‍लेषक और पत्रकार इस दौरान भारत कठोर कारवाई करेगा, यह चेतावनी देने के साथ जनता को सतर्क करने की कोशिश कर रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.