अमरिका के विदेशमंत्री से भारत की प्रशंसा; चीन एवं पाकिस्तान पर टीका

वॉशिंगटन: आने वाले १०० वर्षों के लिए भारत के साथ अमरिका के सहयोगपूर्ण संबंध का दाखिला देते समय चीन एवं पाकिस्तान इन देशों को कड़ा इशारा देते हुए अमरिका के विदेशमंत्री रेक्स टिलरसन ने सारी दुनिया को संदेश देने का दावा अमरिका से किया जा रहा है। अमरिकन विदेश मंत्रालय के भूतपूर्व अधिकारी निशा बिस्वाल ने इस पर प्रकाश डालते हुए अमरिका एवं भारत के संबंध केवल राजनीतिक नहीं बल्कि उनके सामान मूल्य का अधिष्ठान होने की बात स्पष्ट किया है।

अमरिका के विदेशमंत्री

बुधवार को अमरिका के ‘सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज’ इस अभ्यास गट के सामने व्याख्यान देते हुए विदेश मंत्री टिलरसन ने ट्रम्प प्रशासन की नीति रेखांकित की है। इस के अनुसार भारत यह अमरिका का आने वाले वर्षों के लिए महत्वपूर्ण साझेदार देश होने की बात कहकर, टिलरसन ने दोनों देशों के नेतृत्व उसके लिए जमके प्रयत्न करने के बात स्पष्ट की है। अमरिका एवं भारत के संबंध जिस अनुपात से विकसित हो रहे हैं, वैसे ही अमरिका की चीन के साथ संबंध विकसित नहीं हो सके है। क्योंकि भारत यह जनतांत्रिक देश है ऐसा महत्वपूर्ण विधान टिलरसन ने किया है। उसी समय भारत चीन से अधिक जिम्मेदार देश होने का बयान भी अमरिका के विदेशमंत्री ने दिया है।

चीन ने अनेक बार अंतराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया है। तथा अपनी आर्थिक क्षमता का उपयोग करके चीन पड़ोसी देशों पर दबाव बढ़ा रहा है, ऐसा उल्लेख भी टिलरसन ने किया है। उसी समय अमरिका के विदेशमंत्री ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर भी निशाना साधा है। पाकिस्तानी आतंकवादियों पर निर्णायक कारवाई करें ऐसी सलाह देकर टिलरसन ने इससे से पाकिस्तान को होने वाले लाभ का एहसास कराया है। पाकिस्तान अगर आतंकवादियों को नष्ट करता है तो पाकिस्तान अधिक समृद्ध देश बनेगा और इस देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी, ऐसा टिलरसन ने कहा है। अमरिका के विदेशमंत्री ने अपने निती के बारे मे पहली बार दिए एक विस्तृत व्याख्यान मे भारत एवं अमरिका के साथ संबंधों का विशेष रुप से उल्लेख किया गया है। यह संयोग नहीं ऐसा अमरिकी विदेश मंत्रालय के पूर्व अधिकारी निशा बिस्वाल इनका कहना है।

इसकी वजह से भारत एवं अमरिका के संबंध का महत्व स्पष्ट हुआ है, ऐसा भी बिस्वाल का कहना है। जल्द ही अमरिका के विदेशमंत्री दक्षिण आशिया के दौरे पर आ रहे हैं, जिस मे भारत का भी समावेश है। दौरे से पहले उन्होंने भारत के साथ संबंध के लिए अमरिका को महसूस होनेवाला महत्व स्पष्ट करके, अत्यंत महत्वपूर्ण संदेश देने की बात बिस्वालने कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.