भारत एवं पाकिस्तान ने एक-दुसरे को मिसाइल हमले की धमकी दी

नई दिल्ली – भारत ने पाकिस्तान के ‘बालाकोट’ में किए हवाई हमलों के बाद दोनों देशों ने एक दुसरे को मिसाइल हमला करने की धमकी दी थी| पश्‍चिमी देशों के अधिकारियों ने इस संबंधि जानकारी दी है| परमाणु हथियारों से तैयार भारत और पाकिस्तान के बीच बना यह तनाव अमरिका ने हस्तक्षेप करने से शांत हुआ, यह दावा इस अधिकारी ने किया है, ऐसी जानकारी पश्‍चिमी देशों की वृत्तसंस्था दे रही है| इस दौरान एक भारतीय वृत्तसंस्थाने बालाकोट के हवाई हमले के बाद पाकिस्तान के खुजदर के परमाणु केंद्र में बडी दुर्घटना होने का दावा किया है| इस वृत्त का समर्थन करने के लिए दुर्घटना के बाद ‘सैटेलाइट’ से खींचे फोटो भी प्रसिद्ध किए है|

पुलवामा में हुए आतंकी हमलों में भारत के ४० जवान शहीद हुए थे| इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी देते समय यह कहा था की, इस हमलें के गंभीर परीणाम भुगतने होंगे| २६ फरवरी के रोज बालाकोट में हवाई हमला करके भारत ने ‘जैश’ का अड्डा ध्वस्त किया| इस कार्रवाई में सैकडों आतंकी मारे गए थे| उसके बाद दुसरे ही दिन पाकिस्तान के लडाकू विमानों ने भारत की सीमा में घुसपैठ करके बम फेंके थे| इस दौरान आसमान में हुई मुठभेड में भारत का ‘मिग-२१ बायसन’ विमान क्षतिग्रस्त हुआ था| वही, पाकिस्तान का ‘एफ-१६’ विमान गिराया गया था| पाकिस्तान ने भारत की हवाई सीमा का उल्लंघन करने के बाद भारत ने दिखाए संयम की पुरी दुनिया में चर्चा हो रही थी|

पाकिस्तान के लष्करी अधिकारी और माध्यम प्रतिनिधि डिंग लगा रहे थे और यह पाकिस्तान की काफी बडी जीत होने का दावा कर रहे थे| लेकिन, भारत के गृहमंत्री ने कुछ दिन पहले एक सभा में बोलते समय भारत ने तीन बार पाकिस्तान में घुंसकर कार्रवाई की थी ऐसा कहा था| वर्ष २०१६ में उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे में रहे कश्मीर में पहुंचकर सर्जिकल स्ट्राईक किया था| उसके बाद बालाकोट में भारत ने हवाई हमला किया| इसके अलावा भारत ने तिसरा सर्जिकल स्ट्राईक किया है, लेकिन मै इस स्ट्राईक की जानकारी उजागर नही करूंगा, ऐसा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंग इन्होंने कहा था| उसके बाद भारत के इस अघोषित ‘स्ट्राईक’ के बारे में चर्चा शुरू हुई थी|

इस पृष्ठभूमि पर पाकिस्तान ने भारत के हमलों का जवाब देने के लिए सभी स्तर पर तैयारी बढाई दिख रही है| भारत के हमलें को जवाब देने के लिए पाकिस्तान ‘टैक्टिकल न्यूक्लिअर वेपन्स’ तैयार होने का दावा कर रहा है| इस हथियार का भारत के विरोध में इस्तेमाल करने की धमकी भी पाकिस्तान ने दी थी| इसके लिए पाकिस्तान के परमाणु केंद्र में गतिविधियां शुरू होने के संकेत भी प्राप्त हो रहे है| इसी दौरान पाकिस्तान के ‘खुजदर’ परमाणु केंद्र में दुर्घटना होने की जानकारी सामने आयी है|

अभी तक पाकिस्तान ने इस दुर्घटना के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी उजागर नही की है| अपने परमाणु केंद्र की सुरक्षा के बारे में पाकिस्तान काफी संवेदनशीलता जता रहा है, यह पहले भी स्पष्ट हुआ था| ऐसी स्थिति में इस परमाणु केंद्र में हुई दुर्घटना की जानकारी छिपाने के लिए पाकिस्तान की यंत्रणा कडी कोशिश किए बिना रह नही सकती| इस परमाणु केंद्र में लगभग ४६ परमाणु अस्त्र तैनात होने की संभावना व्यक्त की जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.