भारत अफगानिस्तान को हथियारों की आपूर्ति ना करें – तालिबान की चेतावनी

नवी दिल्ली/इस्लामाबाद, दि. १३ (वृत्तसंस्था) – भारत अफगानिस्तान को हथियारों की सप्लाई ना करें, ऐसी चेतावनी तालिबान ने भारत को दी है|

India-donates-Mi-25-helicopters-to-Afghanistan- हथियारों की सप्लाईभारत द्वारा सप्लाई किये गए हथियारों का इस्तेमाल अफगानी जनता के ही खिलाफ़ किया जायेगा, ऐसा तालिबान के प्रवक्ता झबिउल्ला मुजाहिद ने कहा| अफगानिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष अश्रफ़ गनी बुधवार से भारत दौरे पर आ रहे हैं| उस दौरान, अफगानी राष्ट्राध्यक्ष भारत के पास आधुनिक हथियारों की माँग कर सकते हैं, ऐसी ख़बरें जारी हो रही हैं| इस पृष्ठभूमि पर, तालिबान ने भारत को दी हुई यह चेतावनी ग़ौरतलब साबित हो रही है|

पिछले कुछ महीनों से, अफगानिस्तान में तालिबान फिर से सक्रिय होते जा रहा है, ऐसा दिखाई दे रहा है| इससे हालाँकि अफगानी सेना की हानि हुई है, मग़र फिर भी यह सेना अपने प्राणों की बाज़ी लगाते हुए तालिबान का डटकर मुकाबला कर रही है| अफगानिस्तान से सेना वापसी की घोषणा कर चुके अमरीका ने भी अब, अफ़गानिस्तान के इन हालातों को देखते हुए, सेना वापसी की अपनी समयसारिणी को बदलने की घोषणा की है| इस पृष्ठभूमि पर, अफगानिस्तान में तक़रीबन दो अरब डॉलर का निवेश करनेवाले भारत की ओर अफगानिस्तान सरकार बडी उम्मीद के साथ देख रही है|

बुधवार को राष्ट्राध्यक्ष अश्रफ गनी भारत के प्रधानमंत्री से मुलाकात कर चर्चा करनेवाले हैं| इस चर्चा में अफगानिस्तान को भारत से जो उम्मीदें हैं, वे स्पष्ट रूप से बतायी जायेंगी और इनमें रक्षाविषयक सामग्री का मुद्दा प्रधानता से रखा जायेगा, ऐसा दावा किया जा रहा है| कुछ महीने पहले, भारत ने अफगानिस्तान को तक़रीबन चार ‘एमआय-२५’ लडाक़ू हेलिकॉप्टर दिये थे| इन हेलिकॉप्टरों को हासिल करने के बाद, अफगानी सुरक्षाबलों ने तत्परता से उनका इस्तेमाल तालिबान के खिलाफ़ की कार्रवाई में करना शुरू किया था| कुछ दिन पहले भारत के दौरे पर आये अफगानिस्तान के अमरिकी कमांड के प्रमुख ने इसकी जानकारी दी थी| तालिबान की आक्रामकता बढ़ रही है, इन परिस्थितियों में अफगानिस्तान को भारत की ओर से बड़े पैमाने पर सहायता की उम्मीद है, ऐसा अमरिकी कमांड प्रमुख ने कहा था|

Taliban-spokesperson-Zabihullah-Mujahidअफगानिस्तान को लडाकू हेलिकॉप्टर्स के साथ साथ, अन्य कुछ हथियार भी भारत से चाहिए| यही नहीं, बल्कि सोव्हिएत रशिया ने कुछ दशक पहले अफगानिस्तान में शुरू किये हथियारनिर्माण के कारख़ाने फिर से शुरू करने के लिए अफगानिस्तान को भारत की सहायता की ज़रूरत है| इस संदर्भ में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्राध्यक्ष गनी चर्चा करनेवाले हैं| इस विषय में खबरें जारी हो रही हैं कि तभी, अफगानी सेना पर भारी मात्रा में हमलें करनेवाले तालिबान ने चिंता जताई है| भारत अफगानिस्तान को हथियारों की सप्लाई ना करें, क्योंकि ये हथियार अफगानी जनता के खिलाफ़ ही इस्तेमाल किये जायेंगे, ऐसा तालिबान के प्रवक्ता झबिउल्ला मुजाहिद ने कहा है| भारत से मिले लड़ाकू हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल करते हुए अफगानी सेना ने, कुंदूझ प्रांत में रहनेवाले पूलों को ध्वस्त किया| इस वजह से यहाँ की आम अफगानी जनता को काफ़ी दिक्कतें झेलनी पड़ीं, ऐसा दावा भी मुजाहिद ने किया है|

इसी लिए भारत अफगानी जनता से दुष्मनी मोल लेकर अफगानी सरकार को हथियारों की सप्लाई ना करें, ऐसी माँग झबिउल्ला मुजाहिद ने की है| इसी दौरान पाकिस्तान ने भी, भारत द्वारा अफगानिस्तान को सप्लाई किए जानेवाले हथियारों के बारे में चिंता जताई थी| लेकिन भारत अफगानिस्तान को और अधिक सहायता करें, ऐसी ज़ोरदार मॉंग अमरीका कर रहा है| इस संदर्भ में भारत, अफगानिस्तान और अमरीका के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होनेवाली है, ऐसा कहा जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.