‘क्वाड’ के तहत भारत-जापान सहयोग अधिक मज़बूत करेंगे – जापान के नए प्रधानमंत्री का निर्धार

टोकियो – ‘क्वाड’ और संयुक्त राष्ट्र संगठन के बहुस्तरीय यंत्रणाओं के माध्यम से भारत के साथ जारी सहयोग अधिक मज़बूत करने के लिए जापान उत्सुक है, ऐसा बयान जापान के नए प्रधानमंत्री सुगा योशिहीदे ने किया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत अलग अलग स्तर पर जापान के साथ साझेदारी बढ़ाने के लिए तैयार होने का भरोसा दिया था। चीन की बढ़ती हरकतें और इससे निर्माण हो रहे तनाव की पृष्ठभूमि पर जापान के प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रधानमंत्री से बातचीत करना अहमियत रखता है।

quad-India-Japanशुक्रवार के दिन जापान के प्रधानमंत्री सुगा योशिहीदे ने भारत के प्रधानंमत्री मोदी को फोन करके लगभग २५ मिनिटों तक चर्चा की, यह जानकारी जापान के विदेश विभाग ने प्रदान की। इस दौरान प्रधानमंत्री योशिहीदे ने पूर्व प्रधानमंत्री ऐबे शिंज़ो के कार्यकाल में विकसित किए गए भारत-जापान संबंधों का विशेष ज़िक्र किया। जापान को भारत के साथ सुरक्षा और आर्थिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की इच्छा है। मुक्त ‘इंडो-पैसेफिक’ क्षेत्र में साझेदारी मज़बूत करने के लिए जापान की तैयारी है और इसके लिए जापान समेत ऑस्ट्रेलिया, भारत और अमरीका के समावेश वाले चार देशों के गुट का इस्तेमाल करने के लिए भी हम उत्सुक हैं। संयुक्त राष्ट्र संगठन जैसी बहुस्तरीय यंत्रणा के माध्यम से भी भारत और जापान संबंध अधिक मज़बूत हो सकते हैं, यह बात जापान के प्रधानमंत्री योशिहीदे ने कही।

quad-India-Japanभारत के प्रधानमंत्री ने जापान के प्रधानमंत्री को द्विपक्षीय बैठक के लिए भारत आने के लिए न्यौता दिया है। कोरोना की महामारी और इसके बाद खड़ी हुई चुनौतियों की पृष्ठभूमि पर भारत-जापान साझेदारी अधिक अहमियत बढी है, यह दावा भी भारतीय प्रधानमंत्री ने इस दौरान किया। इसी बीच ‘हायस्पीड़ रेलवे’ और कुशल श्रमिकों से संबधित समझौते पर भी चर्चा किए जाने की जानकारी भारत ने प्रदान की।

बीते कुछ महीनों में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन की गतिविधियां बडे पैमाने पर बढी हैं। चीन की इन हरकतों को प्रत्युत्तर देने के लिए अमरीका इस क्षेत्र के देशों के साथ विश्‍व के प्रमुख देशों का गुट बना रही है। ‘क्वाड’ का निर्माण भी ऐसी ही कोशिशों का नतिज़ा है और भारत इस गुट में अधिक सक्रिय हो, इस उद्देश्‍य से अमरीका और जापान की कोशिश जारी है। जापान के नए प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ की हुई पहली बातचीत में इस सहयोग का ज़िक्र करना भी ऐसी ही कोशिशों का हिस्सा बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.