भारत के रक्षाविषयक खरीदारी से पाकिस्तान डरा – संयुक्त राष्ट्रसंघ में गंभीर चिंता व्यक्त की

संयुक्त राष्ट्रसंघ: रशिया और अमरिका से भारत खरीदारी कर रहे शस्त्र की खरीदारी पर पाकिस्तान बौखला गया है। संयुक्त राष्ट्रसंघ की आम सभा में पाकिस्तान के राजनैतिक अधिकारियों ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए इसकी वजह से दक्षिण आशिया में संतुलन बिगड़ने का दावा किया है। तथा भारत को शस्त्रास्त्र की बिक्री करनेवाले रशिया एवं अमरिका को भी पाकिस्तान के अधिकारियों ने सीधा नाम उल्लेख टालकर लक्ष्य किया है।

रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादीमीर पुतिन ने हालही में भारत को दिए भेंट के बाद दोनों देशों में एस-४०० के हवाई सुरक्षा यंत्रणा की खरीदारी का करार संपन्न हुआ है। उसके बाद भारत रशिया से २ अत्याधुनिक विध्वंसक की खरीदारी करने की खबरें सामने आ रही है। अमरिका भारत को प्रगत ड्रोन प्रदान कर रहा है और साथ में चिनूक एवं अपाचे हेलिकॉप्टर प्रदान करने की तैयारी भी दिखाई है। भारत से हो रही इस शस्त्र तथा रक्षा साहित्य की खरीदारी से पाकिस्तान को डर महसूस हो रहा है।

भारत, रक्षाविषयक खरीदारी, पाकिस्तान, डरा, संयुक्त राष्ट्रसंघ, गंभीर चिंता, व्यक्तइस पृष्ठभूमि पर पाकिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष अरिफ अल्वी ने हालही में चिंता व्यक्त की है। भारत के रक्षा विषयक खरीदारी की वजह से दक्षिण आशिया में सामरिक संतुलन ढलने का दावा अल्वी ने किया है। संयुक्त राष्ट्रसंघ की आम सभा में पाकिस्तान के राजनैतिक अधिकारी जेहानझेब खान ने इस पर चिंता व्यक्त की है। एक देश से किए जाने वाले शस्त्र की खरीदारी की वजह से दक्षिण आशिया में संतुलन ढलने का आरोप करके जेहानझेब खान ने भारत का सीधा उल्लेख टाला है। तथा भारत को रक्षा साहित्य की बिक्री करनेवाले अमरिका और रशिया तथा फ्रान्स इन देशों का भी जेहानझेब ने उल्लेख नहीं किया है।

पर भारत को शस्त्र बेचनेवाले देशोद्वारा दोगले बर्ताव दिखाने का आरोप करके, यह देश अपने संकुचित सामरिक एवं राजनैतिक दृष्टि दिखाने की आलोचना जेहानझेब ने कि है। यह देश अपने दोगली धारणा छोड़ दे ऐसी मांगी पाकिस्तान के राजनैतिक अधिकारियों ने की है। संयुक्त राष्ट्रसंघ की आम सभा में पाकिस्तान के राजनीतिक अधिकारियों ने किए इस मांग को किसी भी देश द्वारा महत्व देने की आशंका नहीं है पर इसकी वजह से पाकिस्तान को लग रहा डर सरेआम हो रहा है।

भारत के रक्षा विषय खरीदारी की वजह से सामरिक असंतुलन निर्माण होने का आरोप करनेवाले पाकिस्तान के नेता एवं राजनीतिक अधिकारी दूसरी तरफ पाकिस्तान अपनी रक्षा करने के लिये सक्षम होने का दावा ठोक रहे हैं।

इस विसंगति की वजह से पाकिस्तान के भारत विरोधी ढिंढोरे की तरफ कोई भी गंभीरता से नहीं देख रहा। पर पाकिस्तान के सामरिक विश्लेषक भारत पर युद्धखोरी का आरोप कर रहे हैं। भारत के शस्त्र एवं रक्षा साहित्य का पाकिस्तान के ही विरोध में उपयोग किया जाएगा, ऐसा दावा इन सामरिक विश्लेषकों ने किया है।

भारत एस-४०० जैसे मिसाइल भेदी यंत्रणा की खरीदारी के बाद पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। क्योंकि इस यंत्रणा की तैनाती की वजह से पाकिस्तान के मिसाइल तथा हवाई हमलों से अपनी रक्षा करना संभव हो सकता है, ऐसा विश्वास भारत में निर्माण हुआ है। इसकी वजह से यह बात पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक घातक हो सकती है, ऐसा यह पत्रकार आगे कह रहे हैं। पाकिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष एवं राजनैतिक अधिकारी भारत के रक्षा विषयक खरीदारी पर व्यक्त कर रही चिंता, इस पत्रकार ने दि हुई प्रतिक्रिया से अधिक स्पष्ट होती दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.