देश में कोरोना के ऐक्टिव मामलों की संख्या १० लाख हुई

नई दिल्ली – लगातार ३०वें दिन देश में कोरोना के ऐक्टिव मामलों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान देश में कोरोना के ऐक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर १० लाख के करीब जा पहुँची है। फ़रवरी में ऐक्टिव मामलों की संख्या डेढ़ लाख से कम थी। गुरूवार से शुक्रवार की सुबह तक देश में कोरोना के १.३० लाख नए मामले सामने आए। यह आज तक का रिकॉर्ड है। लेकिन, शुक्रवार रात को विभिन्न राज्यों ने जारी किए कोरोना के मामलों की संख्या से संक्रमण की स्थिति काफी बिगड़ी दिखाई दे रही है। शुक्रवार के दिन महाराष्ट्र में कोरोना के ५९ हज़ार नए मामले पाए गए और ३०० संक्रमितों की मौत हुई। कर्नाटक और दिल्ली में ८ हज़ार से अधिक मामले दर्ज़ हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति प्रति दिन अधिक बिगड़ रही है और कई ठिकानों पर मात्र लापरवाही के कारण ही कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। देश में कोरोना संक्रमित स्वस्थ होने की मात्रा लगातार घट रही है। यह दर एक महीने में ९८ प्रतिशत से ९१.२२ प्रतिशत तक घटा है। ऐसे में ऐक्टिव मामलों की संख्या अब तक की संक्रमितों की कुल संख्या की तुलना में ७.५ प्रतिशत हुई है। १२ फ़रवरी के दिन ऐक्टिव मामलों की मात्रा सिर्फ १.२५ प्रतिशत थी और ऐक्टिव मामलों की कुल संख्या १.३६ लाख थी।

इसी बीच शुक्रवार सुबह तक के चौबीस घंटों के दौरान देश में ७८० कोरोना संक्रमित मृत हुए हैं। अक्तुबर के बाद एक ही दिन में कोरोना से मरनेवालों का यह सबसे अधिक आँकड़ा है। इसके साथ ही देश में कोरोना मृतकों की कुल संख्या बढ़कर १.६८ लाख के करीब जा पहुँची है।

महाराष्ट्र में स्थिति सबसे खराब है और अस्पतालों में संक्रमितों के लिए बेड़ उपलब्ध ना होने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। महाराष्ट्र में शुक्रवार के दिन कोरोना के ५९ हज़ार नए मामले पाए गए और ३०१ संक्रमित मृत हुए। इस दौरान मुंबई में कोरोना के ९ हज़ार मामले पाए गए और सबसे अधिक ६४ संक्रमित नागपुर में मृत हुए। महाराष्ट्र में दो दिन के वीकएन्ड लॉकडाउन की शुरूआत हुई है और अत्यावश्‍यक सेवाओं के अलावा सभी उपक्रम इन दो दिनों के लिए रहेंगे। साथ ही अगले हफ्ते एक साथ दो दिन सार्वजनिक छुट्टियों के दिवस हैं और इन दिवसों पर भी लॉकडाउन घोषित करने का विचार हो रहा है। व्यापारी लॉकडाउन का विरोध कर रहे हैं। इस पृष्ठभूमि पर सर्वदलिय बैठक का आयोजन हो रहा है और इस बैठक में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए आवश्‍यक प्रावधानों पर बातचीत की संभावना है।

इसी बीच महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली, पश्‍चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और पंजाब में अधिक संख्या में कोरोना के नए मामले पाए जा रहे हैं। गुरूवार के दिन तमिलनाडु में कोरोना के १२८४०, कर्नाटक में १२७६७, दिल्ली में १११५७, पश्‍चिम बंगाल में १०३७०, उत्तर प्रदेश में ९ हज़ार और पंजाब में कोरोना के ७३३४ नए मामले सामने आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.