चीन से भारत में हो रहे आयात में गिरावट

नई दिल्ली/बीजिंग – चीन से भारत में हो रहे आयात में 24.7% गिरावट हुई है। चीनी सामान पर किए गए बहिष्कार का बड़ा परिणाम दिखाई दे रहा है और दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार में हुई यह गिरावट चीन के लिए बड़ा झटका है।

आयात में गिरावट

चीन के मुखपत्र ‘ग्लोबल टाईम्स’ के एक लेख में भारत में चीन के सामान पर हो रहे बरिष्कार का फिरसे मज़ाक उड़ाने की कोशिश की गई है। इस आवाहन का हमेशा की तरह कोई भी असर ना होने की बात ग्लोबल टाईम्स कर रहा है। जुलाई महीने में चीन से भारत में हो रहे निर्यात में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और इस दौरान यह निर्यात 5.6 अरब डॉलर्स हुआ। इससे पहले जून में चीन से भारत में 4.79 अरब डॉलर्स का निर्यात हुआ था, यह दावा ग्लोबल टाईम्स कर रहा है।

लेकिन, असल में चीन सरकार के मुखपत्र में दर्ज़ यह जानकारी और भारत के आँकड़ों में फरक है। चीन से भारत में हुआ आयात ग्लोबल टाईम्स ने जारी किए आँकड़ों से कम होने की बात वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी के दाखिले से सामने आ रही हैं। इसके साथ ही चीन फिरसे भ्रम फैलाने की कोशिश में होने की बात भी स्पष्ट हुई है।

जून में चीन से भारत में 3.32 अरब डॉलर्स का सामान आयात हुआ। बीते वर्ष के जून महीने की तुलना में इस आयात में 43.73% गिरावट देखी गई है। साथ ही बीते वर्ष जुलाई महीने में चीन से भारत में 6.18 अरब डॉलर्स के सामान का आयात हुआ था। इस वर्ष के जुलाई में चीन से हुई आयात के आँकड़े अभी घोषित नहीं हुए हैं।

चीन की सरकार के कस्टम विभाग का जनवरी से बना डाटा देखें तो दोनों देशों के व्यापार में गिरावट होने की बात स्पष्ट होती है। जनवरी से जुलाई तक चीन ने भारत में किया गया निर्यात 24.7% गिरावट के साथ 32.28 अरब डॉलर्स हुआ है। भारत ने चीन से हो रहा आयात कम करने के लिए डम्पिंग ड्यूटी में बढ़ोतरी की है। निविदा के नियमों में बदलाव किए गए हैं और लगभग 200 वस्तूओं के आयात पर पाबंदी लगाई है। इससे अगले दिनों में चीन से हो रही आयात और कम होगी, यह दावे किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.