येमन में युद्धविराम करने का प्रस्ताव ठुकराकर हौथी ने किया सौदी के हवाई अड्डे पर ड्रोन हमला

दुबई/सना – येमन में छह वर्षों से जारी संघर्ष रोकने के लिए सौदी अरब ने हौथी बागियों को युद्ध विराम का प्रस्ताव दिया था। ‘येमन की जनता या ईरान, इनमें से किसके हितसंबंधों को अहमियत देनी है यह बात हौथी तय करे’, ऐसा सौदी ने अपने प्रस्ताव में कहा था। लेकिन, हौथी बागियों ने सौदी के हवाई अड्डे पर ड्रोन हमला करके युद्धविराम का प्रस्ताव ठुकराया है।

drone-attack-saudi-houthiसौदी अरब के विदेशमंत्री प्रिन्स फैज़ल बिन फरहान ने सोमवार के दिन येमन की सौदी समर्थक गठबंधन सरकार एवं ईरान से जुड़े हौथी विद्रोहियों के सामने युद्धविराम का प्रस्ताव रखा। यह प्रस्ताव रखते समय सौदी के विदेशमंत्री ने हौथी के लिए दो सहुलियतों का भी ऐलान किया। इनमें येमन का सना हवाई अड्डा फिर से शुरू करने की अनुमति सौदी ने प्रदान की। इसके आगे सौदी और अरब मित्रदेश इस हवाई अड्डे पर हमले नहीं करेंगे, यह आश्‍वासन भी सौदी ने दिया।

इसके साथ ही हौदेगा बंदरगाह की घेराबंदी हटाकर हौथीयों को ईंधन के निर्यात की अनुमति प्रदान करने का ऐलान भी प्रिन्स फैज़ल ने किया। इस ईंधन की निर्यात से येमन की टिजोरी में जमा होनेवाली राशि का भी हौथी लाभ उठा सकते हैं, यह बात सौदी ने स्पष्ट कही थी। इस बारे में हौथी से कोई भी सवाल नहीं पूछा जाएगा, यह बयान सौदी के विदेशमंत्री ने किया। सिर्फ ‘हौथी को येमन की जनता या ईरान में से किसके हितसंबंधों को प्राथमिकता देनी है, यह तय करना होगा’, ऐसा फैज़ल ने कहा था।

drone-attack-saudi-houthiइससे पहले हौथी विद्रोहियों ने ईंधन के निर्यात से जमा होनेवाली करीबन २० करोड़ डॉलर्स की राशि पर कब्जा करके इनमें से छोटी सी राशि सरकारी कर्मचारियों को वेतन प्रदान करने के लिए खर्च की थी। संयुक्क्त राष्ट्रसंघ की रपट में भी यह बात दर्ज़ की गई थी। ऐसी स्थिति में येमन में युद्धविराम का प्रस्ताव रखकर सौदी ने इसके ज़रिये हौथीयों को बड़ी छूट प्रदान करने की बात कही जा रही थी। अमरीका ने सौदी के इस युद्धविराम के प्रस्ताव का स्वागत किया था। लेकिन, हौथी ने सौदी का यह प्रस्ताव ठुकराया है।

येमन में संघर्ष खत्म करने के लिए सौदी ने पेश किए प्रस्ताव में नया कुछ भी ना होने की आलोचना हौथी संगठन के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुलसलाम ने की। येमन में संघर्ष का एक हिस्सा होनेवाले सौदी येमन पर लगाए गए सभी प्रतिबंध हटाए, यह माँग अब्दुलसलाम ने की। सौदी हौथियों के जहाज़ों की रिहाई करे, ऐसा कहकर अब्दुलसलाम ने सौदी का प्रस्ताव ठुकराया। इसके बाद अगले कुछ ही घंटों में हौथी विद्रोहियों ने सौदी के दक्षिणी क्षेत्र के हवाई अड्डे पर ड्रोन हमला किया। सौदी ने इसका ब्यौरा देना टाल दिया है।

drone-attack-saudi-houthiवर्ष २०१५ से येमन में गृहयुद्ध जारी है और इसमें १.३० लाख से अधिक लोग मारे गए हैं। इस संघर्ष की वजह से लाखों लोग विस्थापित हुए हैं और डेढ़ करोड़ से अधिक जनता सूखे के संकट से परेशान होने पर संयुक्त राष्ट्रसंघ ने चिंता जताई है। येमन में भीषण मानवी आपत्ति शुरू होने की चिंता भी कई लोगों ने पहले ही व्यक्त की थी।

येमन के ८० प्रतिशत क्षेत्र पर हौथी ने कब्ज़ा किया है और राजधानी सना और हौदेगा जैसे अहम प्रशासकीय एवं आर्थिक शहर भी इन विद्रोही संगठनों के ही नियंत्रण में हैं। लेकिन, येमन में उभरे इस संकट के लिए ईरान से जु्ड़े हौथी विद्रोहियों से भी अधिक सौदी अरब ज़िम्मेदार होने का आरोप संयुक्त राष्ट्रसंघ एवं अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन लगा रहे हैं।

इसी बीच हौथी विद्रोहियों ने पहले भी सौदी के युद्धविराम का प्रस्ताव ठुकराया था। अमरीका ने आतंकियों की सूचि से हौथी का नाम हटाने के बाद इस संगठन की आक्रामकता बढ़ने की बात इससे फिर एक बार स्पष्ट हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.