अफ़गानिस्तान से १८२ हिंदू-सिख शरणार्थी भारत पहुँचे

नई दिल्ली – अफ़गानिस्तान के असुरक्षित माहौल की वजह से भारत आने की इच्छा रखनेवाले हिंदू और सिखधर्मियों को भारत में पनाह देने का ऐलान सरकार ने दो महीने पहले किया था। भारत के इस आश्‍वासन के बाद हिंदू और सिख अफ़गानिस्तान से भारत आने लगे हैं और गुरूवार के दिन १८२ हिंदू और सिख विशेष विमान से भारत पहुँचे हैं। जुलाई महीने में सिखों का पहला खेमा भारत पहुँचा था।

अफ़गानिस्तान से १८२ हिंदू-सिख शरणार्थी भारत पहुँचेअफ़गानिस्तान में हिंदू और सिखों पर बढ़ रहे हमलो की वजह से इन नागरिकों में काफी ड़र का माहौल बना था। इसी कारण अफ़गानिस्तान के हिंदू और सिख समुदाय के लोग भारत में पनाह की माँग कर रहे थे। जुलाई महीने में अफ़गानिस्तान के ११ सिख शरणार्थियों का पहला खेमा भारत पहुँचा था। इसके बाद अब गुरूवार की शाम १८२ हिंदू और सिख शरणार्थी अफ़गानिस्तान से भारत पहुँचे हैं। इन सभी लोगों को ‘क्वारंटाईन’ में रखने की जानकारी दिल्ली सिख गुरूद्वारा मैनेजमेंट कमिटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने साझा की।

मार्च महीने में काबुल में सिख समुदाय को लक्ष्य करके तालिबान ने किए आत्मघाती हमले में २५ लोग मारे गए। साथ ही जलालाबाद में हुए हमले में १४ सिख और हिंदुओं की मौत हुई। अफ़गानिस्तान में हिंदू और सिखधर्मियों पर हो रहे हमलों में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष १९८० में अफ़गानिस्तान में ढ़ाई लाख हिंदू और सिख थे। लेकिन, बढ़ती हिंसा की स्थिति में अब वहां पर १,३५० हिंदू और सिख शेष रह गए हैं। बढ़ रहा आतंकवाद, हिंसा और भेद के कारणों से इन नागरिकों में ड़र का माहौल बना है और यह सभी नागरिक भारत आने की कोशिश कर रहे हैं।

बीते वर्ष संसद में पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यांक हिंदू, सिख, बौद्ध, पारसी और इसाई समुदाय के लोगों को भारत की नागरिकता प्रदान करने के लिए ‘नागरिकता संशोधन कानून’ (सीएए) पारित किया गया था। इसी कानून के तहत भारत में पनाह लेने के लिए पहुँचनेवाले अफ़गानिस्तान के इन हिंदू और सिख समुदाय के नागरिकों को अगले दिनों में भारत की नागरिकता प्राप्त हो सकती है, ऐसा कहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.