अगस्त में हुई बीते ४४ वर्षों में सबसे अधिक बारिश

Odisha_Floodनई दिल्ली – बीते कुछ दिनों से देश के कई राज्यों में मुसलाधार बारिश हो रही है और अगस्त महीने में २५% अधिक बारिश दर्ज़ की गई है। बीते ४४ वर्षों में अगस्त महीने में सबसे अधिक बारिश इस वर्ष होने की जानकारी मौसम विभाग ने साझा की है। विभिन्न राज्यों में हो रही भारी बारिश की वजह से नदियों के जलस्तर में वृद्धी हुई है और बाढ़ की स्थिति भी निर्माण हुई है। भारी बारिश की वजह से ओड़िशा, दिल्ली, छत्तीसगड़, जम्मू-कश्‍मीर में कई इलाकों में पानी भरा है और जनजीवन प्रभावित हुआ है। कुछ राज्यों में नागरिकों को सुरक्षित ठिकानों पर स्थानांतरित किया गया है।

बीते कुछ दिनों से हो रही मुसलाधार बारिश की वजह से ओड़िशा में स्थिति काफी गंभीर हुई है। बारिश और बाढ़ की वजह से हुई दुर्घटनाओं में शुक्रवार को पांच लोगों की जान गई। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के बेल्ट की वजह से ओड़िशा में मुसलाधार बारिश जारी है। इस राज्य की कई नदियां उफान पर हैं। ओड़िशा के हिरकुंड तालाब के गेट भी खोले गए हैं। इससे ओड़िशा के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति निर्माण हुई है। ऐसे १० ज़िलों में १,२७६ गांवों के करीबन ४,१५,८१७ नागरिक बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इस दौरान २,७४७ घरों का नुकसान हुआ है और १५,५३४ नागरिकों को सुरक्षित ज़गह पर स्थानांतरित किया गया है।

rainछत्तीसगड़ में भी बारिश का जोर कायम है। वहां के विभिन्न हिस्सों में कुल १२ हज़ार घरों का बड़ा नुकसान हुआ है। बाढ़ में फंसे नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का काम जारी है और ऐस लोगों के लिए २१९ कैम्प बनाए गए हैं। जम्मू-कश्‍मीर में भी बीते कुछ दिनों से मुसलाधार बारिश जारी है और इस दौरान ४५ घरों का नुकसान हुआ है। राजधानी दिल्ली में भी भारी बारिश जारी है और कई इलाकों में पानी भरने की घटनाएं दर्ज़ हुई हैं। मध्य प्रदेश में हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ के पानी की वजह से कई इलाकों में नागरिक फंसे पड़े हैं और उन्हें सुरक्षित ज़गहों पर स्थानांतरित करने के लिए एनडीआरएफ और सेना की सहायता ली जा रही है।

इस वर्ष अगस्त महीने में २५% बारिश दर्ज़ हुई है। बीते ८८ दिनों में देश में औसतन ८२% बारिश हुई है। गुजरात, बिहार, आंध्रप्रदेश, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना और गोवा में सबसे अधिक बारिश होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा देश में पर्याप्त बारिश होने से देश के बांधों में जलस्तर बढ़ने की जानकारी केंद्रीय जल आयोग ने साझा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.