गुगल गॉगल्स्

2 copyआम लोगों के लिए इंटरनेट की खोज का दूसरा नाम है ‘गुगल’। किसी भी बात की जानकारी प्राप्त करने के लिए या कुछ खोजने के लिए गुगल यह नेटवर्क वालों के लिए उत्तम विकल्प है। आज तक गुगल पर खोज करने के लिए गुगल पर जाकर हमें जो जानकारी प्राप्त करनी है वह बात, व्यक्ति, स्थान, विषय, संकल्पना कुछ भी टाईप करने पर उसकी जानकारी तुरंत ही हमें मिल जाती है। परन्तु कभी कभी हमने कोई बात, व्यक्ति, स्थान इत्यादि के बारे में देखा होता है पर उसे वास्तव में क्या कहते हैं इसका पता नहीं होता। इंटरनेट संबंधी समस्या हो और गुगल ने उसकी खोज न की हो ऐसा होना नामुमकीन है। उसी प्रकार ऐसी आने वाली समस्याओं के लिए भी गुगल में उपाय है और वही है- ‘गुगल गॉगल्स्’।

गुगल गॉगल्स् अर्थात हमारे कॅमेरे के द्वारा निकाले गए किसी भी चित्र की इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी गुगल वह चित्र पहचानकर खोज करके देता है। गुगल का यह उत्पादन हमारे लिए क्या-क्या खोज कर सकता है उसे अब  हम देखते हैं।

१)    किसी भी पुस्तक का चित्र निकालने पर उस किताब की जानकारी वेब पेज यह अ‍ॅप हमें खोलकर दिखाता है। इसके अलावा वह किताब ऑनलाईन से खरीदने वाला वेबपेज भी यह अ‍ॅप खोलकर दिखाता है।

२)    किसी का भी व्यावसायिक कार्ड (बिझनेस कार्ड) यदि इस अ‍ॅप द्वारा स्कॅन करने पर उसकी सारी जानकारी यह अ‍ॅप स्वयं हमें फ़ोन के कॉन्टॅक्ट लिस्ट में भेज देता है। हमें कार्ड पढ़कर उसकी जानकारी बैठकर टाईप     नहीं करनी पड़ती।

३)    किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का फोटो  इस अ‍ॅप में डालने पर उस व्यक्ति के बारे में सारी जानकारी इंटरनेट द्वारा इस अ‍ॅप पर मिलती है। यही सुविधा प्रसिद्ध स्थल के बारे में उपलब्ध है।

४)    इस अ‍ॅप द्वारा किसी एक भाषा में लिखे गए लेख का फोटो  निकालकर वही लेख अन्य भाषा में भाषांतरित कर सकते हैं। अंग्रेजी, फ्रेंच, इटालियन, जर्मन, स्पॅनीश, पोर्तुगीज, रशियन और तुर्की इन आठ भाषाओं में यह अ‍ॅप भाषांतर कर सकता है। इस अ‍ॅप की सुविधा का बहुत अच्छा उपयोग यह है कि यदि हम विदेश में जाते हैं, तो स्वादिष्ट भोजन मिलना एक समस्या होती है, उसी तरह वहाँ के रास्तों के सूचना फलक समझना मुश्किल होता है, ऐसे समय में यदि हम अपने लेख का चित्र इस अ‍ॅप में डालते हैं तो वह लेख ऊपर लिखीं आठ भाषाओं में होने पर उनमें किसी भी एक भाषा में रुपांतरित हो जाता है।

५)    इस अ‍ॅप द्वारा जिस चीज की हम खोज़ करते हैं वह हमारे लिए उपयोगी है तो उसे इस अ‍ॅप द्वारा स्टोर भी कर सकते हैं।

६)    इस अ‍ॅप अ‍ॅन्ड्रॉईड और आयओएस वाले फ़ोन में ही चलता है।

http://www.google.com/mobile/goggles/#text इस साईट से या ‘गुगल प्ले’ https://play.google.com (गुगल मार्केट प्लेस) व ‘आयट्यून्स्’ https://itunes.apple.com(अ‍ॅप्पल अ‍ॅप स्टोर्स) द्वारा मुफ्त डाऊनलोड करके यह अ‍ॅप हम इन्स्टॉल कर सकते हैं।

गुगल सर्च के विषय में एक बात ऐसी है कि जो हम सबने देखी तो है किंतु उसका अधिक उपयोग नहीं किया है। पारंपारिक टाईप और उपयुक्त इमेज सर्च के अतिरिक्त हम आवाज़ (व्हॉईस) सर्च भी गुगल का सर्च पर्याय का उपयोग कर सकते हैं। यह सुविधा मुख्य रुप से हमारे मोबाईल फ़ोन में उपलब्ध है।

गुगल गॉगल्स् अ‍ॅप की यह संकल्पना बड़ी ही क्रांतिकारी है किंतु यह संकल्पना आज भी अपरिपक्व अवस्था में है। बिलकुल बाल्यावस्था में है ऐसा भी कह सकते हैं। अन्नपदार्थ, कार, पेड़, पशु इन सब बातों को सर्च करने पर इसका परिणाम हमें नहीं मिलता। इसके अलावा अनेक बातों के शोध-परिणाम यह अ‍ॅप अभी भी गलत देता है। और यह बात गुगल ने भी एक अर्थ से मान ली है। गुगल गॉगल्स् यह एक ऐसी संकल्पना है, जो विकसित हो रही है, इतनी जानकारी हमें हो तो भी वह काफ़ी है। यह संकल्पना जैसे जैसे प्रगल्भ होती जाएगी, वैसे वैसे इसका विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग बढ़ता जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.