ब्रेक्जिट की अनिश्‍चितता एवं आर्थिक मंदी के साए की वजह से जागतिक शेअर बाजार में बडी गिरावट

Third World Warटोकिओ/लंदन: ब्रेक्जिट के मुद्दे पर बढ़ती जा रही अनिश्चितता और आंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर छाई मंदी की छाया इस पृष्ठभूमि पर जागतिक शेअर बाजार में बड़ी गिरावट हुई हैं| शुक्रवार शाम को अमरिका का ‘डो जोन्स’ सेंसेक्स लगभग ४६० अंको से गिरा था| उसी के ही परिणाम सोमवार को आशिया तथा यूरोप के शेअर बाजार में उमड़े थें| जापान का निक्केई सेंसेक्स लगभग तीन प्रतिशत से अधिक नीचे गिरते हुए चीन, हॉंगकॉंग, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया तथा भारतीय शेअर बाजार को भी जोरदार झटके लगे हैं|

ब्रिटेन मैं ‘ब्रेक्जिट’ के मुद्दे पर बहुत गड़बड़ी की स्थिति होते हुए ब्रिटिश संसद में आखिर क्या परिणाम आएंगे इस बारे में बहुत अनिश्चितता हैं| उसी समय प्रधानमंत्री थेरेसा में के इस्तीफे की तथा नए तौर पर फिर चुनाव करने की चर्चा भी शुरू हो गई हैं| इसका ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगने की संभावना विशेषज्ञों ने व्यक्त की हैं| इसी समय अमरिका के ऋण बाजार में नकारात्मक प्रवृत्ति सामने आते हुए उस पर ‘फेडरल रिझर्व्ह’ इस सेंट्रल बैंक ने सतर्कता का इशारा दिया हैं|

ब्रेक्जिट, अनिश्‍चितता, आर्थिक मंदी, साए, वजह, जागतिक शेअर बाजार, बडी गिरावट‘ब्रेक्जिट’ तथा अमरिका से आई चेतावनी के पहले चीन तथा यूरोपीय संघ से भी नकारात्मक आर्थिक संभावना जताई गई थीं| इन सभी पृष्ठभूमि पर शेअर बाजार में तीव्र प्रतिक्रिया उमड़ी है| अमरिका के शेअर बाजार में शुक्रवार को व्यवहार बंद होते समय लगभग ४६० अंको की गिरावट हुई थीं| सोमवार को एशिया तथा यूरोपीय देशों में व्यवहारों को शुरुआत होते हुए ही उसके परिणाम सामने आए थे|

जापान का निक्केई २२५ यह प्रमुख सेंसेक्स लगभग ६५० अंकों से गिरा था| तो दक्षिण कोरिया का शेयर बाजार १.७ प्रतिशत और चीन का एक प्रतिशत से अधिक अंकों से गिर था| ऑस्ट्रेलिया, हॉंगकॉंग, तैवान, मनिला के साथ भारतीय सेंसेक्स को भी एक प्रतिशत से अधिक गिरावट का झटका लगा था| एशिया के साथ-साथ यूरोप के ‘एफटीएसई १००’, ‘स्टॉक्स ६००’ और ‘सीएसी’ शेअर बाजार व्यवहार शुरू होने के बाद पहले सत्र में ही गिरने का सामने आया है|

शेअर बाजार की इस गिरावट का परिणाम मुद्रा व्यवहार, ईंधन तथा सोने के व्यवहार पर भी दिखाई दिया हैं| अमरिकी डॉलर, यूरो तथा ब्रिटिश पाउंड को नकारात्मक झटका लगते हुए ईंधन की कीमत में भी गिरावट हुई हैं| उसी समय सोने की कीमत प्रति औंस १,३१६ डॉलर्स तक पहुंचने की बात सोमवार के व्यवहारों से स्पष्ट हुई हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.