चीन के लिए जासुसी कर रहे संदिग्धों पर जर्मनी ने की कार्रवाई

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बर्लिन/ब्रुसेल्स/बीजिंग, दि. १६ (वृत्तसंस्था) – चीन की गुप्तचर यंत्रणामिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्युरिटीके लिए जासुसी कर रही है, इस आशंका से जर्मनी यंत्रणा ने कार्रवाई शुरू करने की जानकारी सामने रही है| इस मामले में जर्मनी के साथ बेल्जियम में छापा किया गया है और यूरोपिय महासंघ के भूतपूर्व वरिष्ठ अफसर समेत तीन लोगों की जांच शुरू करने की जानकारी सूत्रों ने साझा की है| पिछले छह महीनों में यूरोपिय देशों में चीन की जासुसी शुरू होने की यह तीसरीं बडी घटना है| इससे पहले बेल्जियम और झेक रिपब्लिक में चीन की जासुसी की घटनाएं सामने आयी थी|

जर्मन समाचार पत्र ने जारी किए वृत्त के अनुसार यूरोपिय महासंघ के भूतपूर्व अफसर के साथ तीन संदिग्धों के घर पर और दफ्तर पर छापा किया गया| जर्मनी में राजधानी बर्लिसन के साथ बव्हेरिया और वुर्टेमबर्ग प्रांत में कार्रवाई की गई| साथ ही बेल्जियम की राजधानी और युरोपिय महासंघ का मुख्यालय होनेवाले ब्रुसेल्स में भी जर्मन यंत्रणा ने छापा किया| जर्मन जांच यंत्रणा के प्रवक्ता मार्कस श्मिड्ट ने इस कार्रवाई की खबर की पुष्टी की है| यह कार्रवाई जासुसी के संबंधित घटना पर होने की बात भी उन्होंने स्पष्ट की

यूरोप के तकनीक के संबंधित कंपनियों की संवेदनशील जानकारी चीन को प्रदान हो रही थी, यह आशंका सूत्रों ने व्यक्त की है| पिछले वर्ष बेल्जियम में चीन के जासुसों का जाल स्थापित होने की पोलखोल की गई थी| इस मामले में चीन के राजनयिक अफसर को हिरासत में लेकर उससे पुछताछ भी की गई थी| उस समय जर्मनी की एक पत्रिका ने सीर्फ बेल्जियम में चीन के करीबन २५० जासूस कार्ररत होने का दावा किया था|

इस पर चीन के यूरोपिय महासंघ के कार्यालय ने नाराजगी व्यक्त की थी| जर्मन पत्रिका के दावे में सच्चाई नही है, यह आरोप भी चीन के इस दफ्तर ने किया था| पर अब जर्मनी में ही चीन की जासुसी का मामला सामने आने से यूरोप में खलबली मची है|

पिछले कुछ वर्षों में आर्थिक सामर्थ्य के बल पर चीन ने यूरोप के कुछ देशों को अपने पक्ष में करके यूरोप में दरार डालने की कोशिश कर रहा है, यह आरोप भी हो रहे है| ग्रीस के साथ पूर्वीय यूरोप के देशों में चीन ने किया बडा निवेश, इटली जैसे देश के साथ किए समजौते और चीन के मुद्दे पर इन देशों से युरोपिय महासंघ में अपनाई जा रही भूमिका के जरिए चीन की यह दरार डालने की नीति स्पष्ट हो रही है| जर्मनी और बेल्जियम जैसे देशों में जासुसों का जाल बनाना चीन की इसी नीति की पुष्टी करता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.