‘गँगस्टर’ विकास दुबे पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर

कानपूर – आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करनेवाला, उत्तर प्रदेश के कानपूर का कुख्यात गँगस्टर विकास दुबे को मुठभेड़ में ढ़ेर किया गया है। विकास दुबे को गुरुवार के दिन मध्य प्रदेश के उजैन से गिरफ़्तार किया गया था। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम उसे कानपूर ला रही थी, तभी रास्ते में हुई दुर्घटना के बाद दुबे ने पुलिस का शस्त्र छिनकर भागने की कोशिश की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में विकास दुबे मारा गया।

Gangster Vikas Dubey3 जुलाई के दिन पुलिस टीम पर हमला करके फरार हुए दुबे को ढूँढ़ने के लिए तीन राज्यों की पुलिस काम कर रही थी। गुरुवार के दिन हुई नाट्यमय गतिविधि के बाद उसे उज्जैन मे पकड़ा गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम दुबे को कानपूर लेकर आने के लिए मध्य प्रदेश पहुँची थी। दुबे को हिरासत में लेकर यह टीम कानपूर लौट रही थी कि तभी कानपूर से कुछ ही दूरी पर इस पुलिस टीम की एक गाड़ी पलट गई थी। विकास दुबे इसी गाड़ी में था।

इस दुर्घटना में दुबे भी घायल हुआ था। उसने अन्य एक घायल पुलिस का हथियार छिनकर भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने दुबे को घेर कर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। लेकिन, उसने पुलिस पर गोलीबारी शुरू की। पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए की हुई गोलीबारी में दुबे घायल हुआ। उसे अस्पताल पहुँचाया गया। लेकिन, इलाज़ के दौरान उसकी मृत्यु हुई, ऐसा कानपूर पुलिस ने कहा है।

पुलिस की गाड़ियों के काफिले के सामने भैसें आने से पुलिस की गाड़ी पलट गई, यह जानकारी पुलिस ने साझा की। विकास दुबे की गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों पर इलाज़ हो रहा है और उनका स्वास्थ्य स्थिर है, ऐसा पुलिस ने कहा। पुलिसों की निर्दयता से हत्या करनेवाले दुबे के विरोध में देशभर में बड़ा गुस्सा व्यक्त किया जा रहा था। विकास दुबे उत्तर प्रदेश का कुख्यात गँगस्टर था। पिछले ३० वर्षों से उसकी अपराधिक गतिविधियाँ शुरू थीं और इस दौरान उसके विरोध में अबतक ६० अपराधिक मामले दर्ज़ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.