चीन के ‘वुहान व्हायरस’ के डर से जागतिक शेअर बाजार समेत ईंधन के दामों में गिरावट

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरलंदन/वॉशिंग्टन/बीजिंग: चीन समेत दुनिया के अलग अलग देशों में फैल रहे ‘वुहान व्हायरस’ का झटका अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को भी लगा है| चीन में मरिजों की संख्या में तेजी से बढोतरी होने से निवेशकों में चिंता का माहौल बना है और सोमवार के दिन अमरिका और यूरोप समेत एशियाई शेअर बाजार में भारी गिरावट देखी गई| शेअर बाजार के अलावा ईंधन के दामों में भी गिरावट हो रही है और इसी बीच ईंधन के दाम प्रति बैरल ६० डॉलर्स से भी निचे गए है| साथ ही सुरक्षित निवेश के लिए चुने जा रहे सोने के दरों में बढोतरी होना शुरू हुआ है| ऐसे में सोने के दाम प्रति औंस १,६०० डॉलर्स तक जाने की संभावना जताई जा रही है|

जनवरी महीने के शुरू में चीन में ‘वुहान व्हायरस’ के बीमारी फैलने की जानकारी सामने आयी थी| शुरू में यह बिमारी एक शहर तक सीमित होने के दावे चीन की यंत्रणा कर रही थी| पर, अब लगभग महीना पूरा हो रहा है तभी ‘वुहान व्हायरस’ तेजी से फैल रहा है और इसकी जडें मालूम करने में चीन की यंत्रणा सफल नही हो सकी है| साथ ही इस बिमारी पर नियंत्रण र खने की चीन की कोशिश भी अभी सफल नही हो सकी है और इस कार दुनिया भर में चिंता और डर का माहौल बन रहा है|

इसी असुरिक्षतता का असर अर्थव्यवस्था पर होना शुरू हुआ है और शेअर बाजारों को भी बडा झटका लगा है| यूरोपिय देशों का ‘यूरोपियन स्टॉक्स ६००’ निदेशांक डेढ प्रतिशत से भी अधिक गिरावट का सामना करते देखा गया है| अमरिका के प्रमुख ‘डो जोन्स’ शेअर बाजार में पहले सत्र में भी ४०० अंश की गिरावट देखी गई| जापान के ‘निक्केई २२५’ निदेशांक २ प्रतिशत गिरावट का सामना कर रहा है| ऑस्ट्रेलिया और भारत के शेअर बाजारों में भी गिरावट हुई है|

शेअर बाजारों के अलावा ईंधन के दामों में भी गिरावट शुरू हुई है| ‘ब्रेंट क्रूड’ की किमत में तीन प्रतिशत गिरावट होकर ६० डॉलर्स से भी कम हुई है| सोमवार के दिन हुए कारोबार में ब्रेंट क्रूड की किमत ५८.९० डॉलर्स दर्ज हुई| ईंधन के दामों का यह पीछले तीन महीनों का निचला स्तर साबित हुआ है| अमरिका में ईंधन के दाम तीन प्रतिशत गिरावट के साथ प्रति बैरल ५२.५५ डॉलर्स दर्ज हुए|

निवेशकों ने चीन के ‘वुहान व्हायरस’ की वजह से बनी असुरक्षितता की पृष्ठभूमि पर अपना ध्यान सोने पर केंद्रीत किया हुआ दिख रहा है| सोमवार के दिन हुए कारोबार के दौरान सोने की किमत में करीबन एक प्रतिशत बढोतरी देखी गई| इस दौरान सोने का दाम प्रति औंस १,५८६ डॉलर्स के उच्च स्तर पर रहा| चीन की स्थिति बरकरार रही तो सोने के दाम जल्द ही प्रति औंस १,६०० डॉलर्स तक जाने की संभावना जताई जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.