फ्रेंच राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युएल मैक्रौन के रॉथचाईल्ड समूह से संबंध – फ्रान्स के ‘यलो वेस्ट’ प्रदर्शनकारियों का आरोप

Third World Warपेरिस: मैं कोई चांदी का चम्मच मुंह में लेकर नहीं जन्मा हूं| अगर वैसा होता तो आपका मुझ पर टूट पड़ना सही होता है, ऐसा कहकर मैं आम जनता में से ही एक हूं, यह दावा फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युएल मैक्रोन ने किया है| पिछले ३ महीनों से अपने विरोध में यलो वेस्ट प्रदर्शन करने वाले आंदोलको को शांत करने के लिए राष्ट्राध्यक्ष मैक्रोन ने यह निवेदन किया है| पर मैक्रोन अत्यंत रईस तथा निजी बैंक के हाथ की कठपुतली है, ऐसा आरोप फ्रेंच आंदोलक कर रहे हैं| इतना ही नहीं बल्कि मैक्रोन दौलतमंद रॉथचाइल्ड समूह से संबंधित होने की बात भी प्रदर्शक ध्यान दिला रहे हैं|

फ्रेंच, राष्ट्राध्यक्ष, इमैन्युएल मैक्रौन, रॉथचाईल्ड, समूह, संबंध, फ्रान्स, यलो वेस्ट, प्रदर्शनकारियों, आरोपफ्रान्स में नवंबर महीने से यलो वेस्ट आंदोलन शुरू हुआ है| जिसमें फ्रेंच जनता का मैक्रोन के प्रशासन के विरोध में असंतोष बढ़ता दिखाई दे रहा है| लगातार ११ हफ्ते राजधानी पैरिस के साथ देश के विभिन्न शहरों में प्रदर्शन शुरू होकर, उसे नियंत्रित करने में राष्ट्राध्यक्ष मैक्रोन असफल हुए हैं| ईंधन के दाम कम करने के बारे में लिया निर्णय भी इस असफल होने की बात सामने आ रही है|

इस पृष्ठभूमि पर मैक्रोन ने देश में विभिन्न गटों से संवाद करने का प्रयत्न शुरू किया है और इसके अंतर्गत हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने वह खुद ‘फ्रान्स के सामान्य जनता का हिस्सा होने का दावा किया है’, पर यह उनका दावा सामान्य जनता तथा आंदोलकों को मंजूर नही हुआ है, यह बात इन प्रतिक्रियाओं से सामने आ रही है| मैक्रोन फ्रान्स में बहुसंख्यक रहे अत्यल्प उत्पन्न समाज के गट से यकीनन नहीं हैं| कम से कम वेतन होनेवाले फ्रेंच नागरिकों की रोज की समस्या क्या है, यह उन्हें जरा भी मालूम नहीं है, ऐसा आरोप कुछ फ्रेंच नागरिकों ने किया है|

फ्रेंच, राष्ट्राध्यक्ष, इमैन्युएल मैक्रौन, रॉथचाईल्ड, समूह, संबंध, फ्रान्स, यलो वेस्ट, प्रदर्शनकारियों, आरोपमैक्रोन एक सधन परिवार से आगे आए हैं| उनकी शिक्षा प्रतिष्ठित वर्ग के लिए बने प्रख्यात शिक्षण संस्था से हुई है| फ्रान्स के रईस और उच्च वर्ग ने मैक्रोन का निर्माण किया है| अपने व्यापारिक कार्यकाल में उनका संबंध हमेशा चांदी के चम्मच लेकर जन्मे हुए लोगों से हुआ है| वह अत्यंत रईस राष्ट्राध्यक्ष होकर निजी एवं बड़े बैंकों के हाथ की कठपुतली है, ऐसी आलोचना फ्रेंच आंदोलको ने की है|

यह आलोचना करते हुए राजनीति में आने से पहले मैक्रोन अत्यंत रईस निवेशकारों की वित्त संस्था के तौर पर पहचाने जानेवाली रॉथचाइल्ड एंड साए बैंक में बैंकर के तौर पर कार्यरत थे, इसकी तरफ आंदोलको ने ध्यान केंद्रित किया है| इमैन्युएल मैक्रोन ने २००८ वर्ष में फ्रान्स में रॉथचाइल्ड और सी बैंक में विश्‍लेषक के तौर पर अपने कार्यकाल की शुरुआत की थी| केवल चार ही वर्षों में उन्हें बैंक में साझेदार के तौर पर बढ़ोतरी प्राप्त करने में सफलता मिली है| २०१२ वर्ष में मैक्रोन ने तत्कालीन राष्ट्राध्यक्ष फ्रैंकोइस होलांदे इनके कार्यकाल में डेप्युटी सेक्रेट्री जनरल के तौर पर राजनीति में प्रवेश किया था|

उसके बाद केवल दो ही वर्षों में उन्होंने देश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी| फ्रान्स में वित्त व्यवस्था मुक्त करने की जिम्मेदारी होते हुए मैक्रोन २०१६ में फॉरवर्ड नाम का स्वतंत्र राजनीतिक पक्ष स्थापित किया| इस पक्ष को फ्रान्स में बैंकिंग क्षेत्र तथा बड़े उद्योग समूह का समर्थन होने की बात कही जा रही थी| २०१७ वर्ष में फ्रान्स में राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनाव में उतरने की घोषणा करने वाले मैक्रोन को उस समय ‘दी कैंडिडेट ऑफ द रॉथचाइल्ड’ ऐसा संबोधित किया गया था|

फ्रान्स में आंदोलकों ने राष्ट्राध्यक्ष मैक्रोन इनके रॉथचाइल्ड समूह से होने वाले संबंधों की तरफ फिर से एक बार ध्यान केंद्रित करके, राष्ट्राध्यक्ष मैक्रोन आम जनता में से नहीं आए हैं, इसकी याद दिलाई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.