फ़्रांस का लष्कर सीरिया पर हमला करने के लिए तैयार – फ़्रांस के लष्कर प्रमुख की चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

पैरिस – ‘अस्साद राजवट ने रासायनिक हथियारों का फिरसे इस्तेमाल किया तो फ़्रांस के लड़ाकू विमान सीरिया पर हमले के लिए तैयार हैं’, ऐसी चेतावनी फ़्रांस के लष्कर प्रमुख फ़्रैन्कोइस लेकोंट्रे ने दी है। अस्साद राजवट पर यह कार्रवाई करने के लिए फ़्रांस का लष्कर अपने पश्चिमी मित्र देशों का साथ देगा, ऐसा भी जनरल लेकोंट्रे ने कहा है। उसीके साथ ही इस साल के आखिर तक सीरिया में आईएस का अस्तित्व ख़त्म हो जाएगा, ऐसा दावा भी फ़्रांस के लष्कर प्रमुख ने किया है।

सीरिया पर पश्चिमी देशों की कार्रवाई का समर्थन करने वाले जनरल लेकोंट्रे ने मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ बोलते समय अस्साद राजवट पर कार्रवाई के बारे में अमरिका ने दी चेतावनी का समर्थन किया है। अस्साद राजवट ने इसके पहले अपनी ही जनता पर रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया था। इस रासायनिक हमले के प्रत्युत्तर के तौर पर अमरिका और मित्र देशों ने कार्रवाई की थी। लेकिन इसके बाद भी अस्साद राजवट इद्लिब में रासायनिक हमला करने की और एक गलती करने वाला है तो फ़्रांस के लड़ाकू विमान इस राजवट पर हवाई हमले करेंगे, ऐसा जनरल लेकोंट्रे ने कहा है।

‘सीरिया की अस्साद राजवट पर फ़्रांस अकेले ही हमला कर सकता है। लेकिन इस कार्रवाई में जितने ज्यादा मित्र देश शामिल होंगे, उतना अच्छा है’, ऐसा कहकर जनरल लेकोंट्रे ने अमरिका और फ़्रांस के साथ साथ अन्य यूरोपीय मित्र देश भी इस कार्रवाई में शामिल हो जाएं, ऐसा आवाहन किया है।

सन २०१४ से अमरिका ने सीरिया की अस्साद राजवट और आतंकवाद के खिलाफ छेड़े संघर्ष में फ़्रांस शामिल हुआ है। इस साल अप्रैल महीने में अमरिका ने सीरिया के ‘इस्टर्न दौमा’ इलाके में किए हवाई हमलों में फ़्रांस के राफेल विमानों ने सहभाग लिया था। इसके अलावा भूमध्य समुद्र में अमरिका के विमान वाहक युद्धपोतों के साथ फ़्रांस के विध्वंसक भी तैनात हैं।

लेकोंट्रे ने अस्साद राजवट पर हमले की चेतावनी देते समय, सीरिया में ‘आईएस’ के कम हुए प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी है। इस साल के अंत तक आईएस का सीरिया में अस्तित्व ख़त्म हो जाएगा और अगले वर्ष सीरिया इस आतंकवादी संगठन से मुक्त हो जाएगा, ऐसा जनरल लेकोंट्रे ने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.