अमरिकी नौसेना अड्डे पर हुई गोलिबारी में चार सैनिकों की मौत

पेन्साकोला – अमरिका के नौसेना अड्डे पर सौदी अरब के प्रशिक्षणार्थी सैनिक ने किए गोलिबारी में चार लोग मारे गए है| ‘अल कायदा’ प्रमुख ओसामा बिन लादेन से प्रभावित हुए इस हमलावर को मार गिराने में कामयाबी हासिल हुई है और उसके छह सहयोगी सैनिकों को भी गिरफ्तार करने की जानकारी अमरिकी नौसेना ने साझा की है| इस दौरान, दो दिन पहले पर्ल हार्बर के अमरिकी हवाई अड्डे पर हुए गोलिबारी में तीन लोग मारे गए थे| 

शुक्रवार की सुबह फ्लोरिडा के पेन्साकोला नौसेना?अड्डे पर विदेशी सैनिकों के प्रशिक्षण दौरान यह गोलिबारी हुई| सौदी अरब का सैनिक ‘मोहम्मद सईद अल शामरानी ने अमरिका शैतान का देश है, यह नारेबाजी करते समय गोलिबारी की| इस गोलिबारी में चार लोगों की मौत हुई है और आठ लोग जख्मीं हुए है| आतंकियों की वेबसाईट पर बारिकी से नजर रखनेवाली अमरिका की ‘साईट’ इस अभ्यासगुट ने अल शामरानी यह अल कायदा का प्रमुख ओसामी बिन लादेन का समर्थक था, यह दावा भी हो किया है| 

‘मैं शैतान के विरोध में हूं और अमरिका यह देश ही शैतान का देश है| अप अमरिकी हो, तुम्हें आजादी है और इस लिए मै आपकी घृणा नही करता| पर, हररोज आप इस्लाम और मानवाता के विरोध में जो अपराध करते हो, उसके विरोध में मै हुं’, यह बात अलशामरानी ने यह हमला करने से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी|

अमरिका पर किए ९/११ हमले के बाद ओसामा बिन लादेन ने अमरिका को इन्हीं शब्दों में धमकाया था| सौदी का प्रशिक्षणार्थी सैनिक अलशामरानी ने भी इन्ही विधानों का इस्तेमाल किया है, यह भी ‘साईट’ ने कहा है| अलशामरानी को लेकर अधिक जांच जारी है और इस प्रशिक्षण में शामिल हुए उसके अन्य छह सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है| इनमें से तीन लोगों ने इस हमले का वीडिया बनाया था|

इस हमले के बाद पेन्साकोला नौसेना अड्डे पर अलर्ट जारी किया गया है| इस हमले के बारे में सौदी अरब के राजा सलमान ने अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प से फोन पर बातचीत की| अपने प्रशिक्षणार्थी सैनिक ने किए गोलिबारी पर राजे सलमान ने गुस्सा जताया है| साथ ही हमलें में मारे गए सैनिकों के प्रति सौदी के राजा ने शोक भी व्यक्त किया है|

‘अमरिका सौदी का मित्रदेश है और यह हरकत करनेवाला सौदी का नागरिक हो ही नही सकता’, यह कहकर राजे सलमान ने इस घटना पर कडी आलोचना की| साथ ही इस हमलें की जांच करने के लिए सौदी की यंत्रणा अमरिका की पुरी सहायता करेगी, यह भी राजे सलमान ने स्पष्ट किया| अमरिका और सौदी के रक्षा संबंधी सहयोग के अनुसार सौदी की नौसेना के १८, वायुसेना के दो प्रशिक्षणार्थी सैनिक पेन्साकोला अड्डे पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे|

सौदी की तरह अमरिका के अन्य मित्रदेशों के कुल २०० सैनिक इस गोलिबारी की घटना के समय प्रशिक्षण के लिए मौजुद थे| प्रशिक्षण के लिए अमरिका भेजे जा रहे सैनिक सौदी के शाही परिवार से जुडे होते है, यह जानकारी इस गतिविधियों से जुडे एक अफसर ने नाम ना देने के शर्त पर साझा की| इस वजह से इस घटना की अहमियत बढी है| शुक्रवार की सुबह हुए इस गोलिबारी की घटना को कुछ घंटे नही होते, तभी दोपहर में फ्लोरिडा के ‘पैट्रिक’ हवाई अड्डे पर बम बरामद होने की खबर प्राप्त हुई थी| पर, यह अफवाह होने की जानकारी अमरिकी रक्षा दलों ने साझा की|

इसी दौरान, अमरिकी लष्करी अड्डों पर हो रहे हमलों में बढोतरी हो रही है| दो दिन पहले ही पर्ल हार्बर में अमरिकी नौसेना अड्डे पर नौसैनिक ने किए गोलिबारी में दो लोगों की मौत हुई थी| इसके बाद फ्लोरिडा में हुई घटना ने अमरिकी लष्करी अड्डों की सुरक्षा का मुद्दा उभरा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.