भारत-भूटान व्यापार के लिए चार नए मार्ग शुरू

नई दिल्ली – भारत और भूटान के दरमियान चार नए व्यापारी मार्ग शुरू किए गए हैं। यह व्यापारी मार्ग पश्‍चिम बंगाल के नागरकाटा, त्रिपुरा के आगरतला, असम के जोगीघोपा और पांडू से भूटान तक पहुँचेंगे। नागरकाटा में स्थायि कस्टम स्टेशन भी स्थापित किया गया है और किसी भी सामान की यहां से यातायात हो सकती है। इससे पहले यहां से सिर्फ चुनिंदा समय पर ही चुनिंदा सामान की यातायात हो रही थी। पर अब नए मार्ग उपलब्ध होने से भारत-भूटान व्यापार बढ़ेगा, यह विश्‍वास व्यक्त किया जा रहा है।

bhutan-india-trade-routeपड़ोसी देशों के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाने पर भारत बड़ा जोर दे रहा है। इस वर्ष फ़रवरी में भारत के वाणिज्यमंत्री पियूष गोयल ने भूटान का दौरा किया था, तब यह व्यापारी मार्ग शुरू करने पर चर्चा हुई थी। साथ ही भारत और भूटान के वाणिज्यमंत्रियों की हुई चर्चा में इस मुद्दे पर प्राथमिकता से बातचीत हुई थी। इसके बाद ही यह मार्ग शुरू करने के लिए आवश्‍यक कदम उठाए गए।

इस पृष्ठभूमि पर भारत और भूटान के दरमियान नागरकाटा, आगरतला, जोगीघोपा और पांडू से व्यापारी मार्ग शुरू किए गए हैं। इससे पहले पश्‍चिम बंगाल के नागरकाटा बंदरगाह से भूटान के साथ व्यापार हो रहा था। लेकिन, इस व्यापार पर मर्यादा थी। भुटान से आगरतळा तक पहुँचनेवाला रास्ता आगे बांगलादेश तक जाता है। असम के जोगीघोपा और पांडू ब्रह्मपुत्रा नदी पर स्थित सामरिक नज़रिये से अहम बंदरगाह है। इस वजह से इन रास्तों से भारत-भूटान व्यापार शुरू होना बड़ा अहमियत रखता है।

इससे पहले जुलाई में भारत और भुटान के बीच पश्‍चिम बंगाल के जाईगांव से भूटान के पासाखा तक व्यापारी मार्ग शुरू किया गया था। वर्ष २०१८ में भारत और भूटान के बीच द्विपक्षीय व्यापार ९,२२७ करोड़ रुपयों तक जा पहुँचा था। अब नए मार्ग उपलब्ध होने से दोनों देशों के व्यापार को अधिक गति प्राप्त होगी।

इसी बीच, चीन ने डोकलाम के करीबी क्षेत्र में हरकतें तेज़ की हैं। भारत-भूटान-चीन की सरहदें एक-दूसरे से जहां पर जुड़ती हैं उस डोकलाम क्षेत्र की सीमा से कुछ ही दूरी पर स्थित भूटान के क्षेत्र में चीन ने गांव बनाया है, ऐसे समाचार प्राप्त हुए हैं। इस बात से भूटान ने इन्कार किया है, फिर भी चीन ने भूटान के बड़े क्षेत्र पर अपना हक जताया है। ऐसे में भारत और भूटान के बीच नए व्यापारी मार्ग शुरू हो रहे हैं और रणनीतिक नज़रिये से भी यह बात अहमियत रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.