‘आयएसआय’ के पूर्व प्रमुख ने पाकिस्तान के ही मुँह पर जड़ा तमाचा

इस्लामाबाद – अर्थव्यवस्था की जारी गिरावट, सियासी अस्थिरता और सामाजिक तेढ़ अब पाकिस्तान के सामने खरी सबसे बड़ी चुनौतियां हैं। इस वजह से पाकिस्तान को भारत से खतरा नही हैं, बल्कि अंदरुनि स्तर पर खड़ी हुई यह चुनौतियां पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक खतरनाक होने की बात ‘आयएसआय’ के पूर्व प्रमुख असद दुरानी ने स्पष्ट की हैं। यह बयान करके दुरानी ने सीधा, भारत अब पाकिस्तान पर हमला करने की तैयारी में हैं, यह आरोप कर रहें पाकिस्तान के मुँह पर ही तमाचा जड़ा हुआ दिख रहा हैं।

isi-pakवर्ष १९९० से १९९३ के दरमियान पाकिस्तान की गुप्तचर संगठन ‘आयएसआय’ के प्रमुख रहें असद दुरानी ने अपना देश भयंकर स्थिति में होने की बात कबुल की हैं। सौदी अरब और ईरान एवं तुर्की के बीच जारी बैर पाकिस्तान के लिए घातक साबित हो रहा है और यह पाकिस्तान के सामने खड़ी हुई नई चुनौती बनती हैं, यह बयान दुरानी ने किया हैं। साथ ही भारत कभी भी पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा नही था, यह बात भी दुरानी ने एक साक्षात्कार के दौरान स्पष्ट की। अंदरुनि स्तर पर पाकिस्तान को प्राप्त हो रही चुनौतियां अधिक गंभीर होने का बयान करके दुरानी ने पाकिस्तान में बनी स्थिति पर ध्यान केंद्रीत किया हैं।

पाकिस्तान के सामने अंदरुनि स्तर पर तीन प्रमुख चुनौतियां खड़ी हुई हैं। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की गिरावट हो रही हैं। साथ ही सियासी अस्थिरता और सामाजिक तेढ़ की समस्या भी पाकिस्तान में गंभीर बनी हैं। बलोचिस्तान जैसें प्रांत की जनता के मन में दुजाभाव निर्माण हुआ हैं। ऐसे दौर में पाकिस्तान की सरकार ने भी विश्‍वासार्हता खोई हैं। क्यों कि, यह सरकार जनता की चुनी नही हैं, बल्कि सेना ने ही नियुक्त की हुई हैं, ऐसी जनभावना बनी हैं, यह बयान भी दुरानी ने किया हैं।

पाकिस्तान की सेना ने ही इम्रान खान को प्रधानमंत्री पद पर बिठाया हैं, यही भावना पाकिस्तानी जनता के मन में हैं। यही प्रधानमंत्री इम्रान खान के सामने खड़ी सबसे बड़ी चुनौती साबित होती हैं। पाकिस्तान की सेना देश की सियासत में दखलअंदाज़ी करती रही हैं और इससे इन्कार नही किया जा सकता। इसका काफी बड़ा दुष्परिणाम पाकिस्तान को भुगतना पड़ रहा हैं, यह बात भी दुरानी ने कबुल की हैं।

पाकिस्तानी सेना के पूर्व लेफ्टनंट जनरल रहें असद दुरानी ने लिखी ‘ऑनर अमंग स्पायज्‌’ नामक किताब हाल ही में प्रसिद्ध हुआ हैं। इस अवसर पर हुई चर्चा के दौरान दुरानी ने पाकिस्तान के सामने खड़ी चुनौतियों पर किया यह स्पष्ट बयान देश की सरकार एवं सेना के लिए मुश्‍किलें खड़ी करनेवाला हैं। पाकिस्तान की सभी समस्याओं की जड़ों पर भारत ही हैं और भारत ही पाकिस्तान में अस्थिरता फैला रहा हैं, यह आरोप पाकिस्तान की लष्करी व्यवस्था करती रही हैं। साथ ही भारत से ही पाकिस्तान को सबसे बड़ा खतरा हैं, ऐसें दावे करके पाकिस्तान की सेना इस देश की सियासत में दखलअंदाज़ी कर रही हैं। बीते कुछ महीनों में प्रधानमंत्री इम्रान खान और उनके मंत्री एवं सेना के हस्तक होनेवाले पत्रकार भी भारत ने पाकिस्तान पर हमला करने की तैयारी जुटाई हैं, ऐसें दावे करना जारी रखा हैं। लेकिन, सच्चाई यही है कि, पाकिस्तान की सरकार ही कश्‍मीर की नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी करके तनाव निर्माण कर रही हैं।

लेकिन, आजतक कामयाब साबित हुआ पाकिस्तानी सेना का यह प्रचार तंत्र अब नाकाम साबित होने लगा हैं और विपक्ष के नेता अब खुलेआम पाकिस्तानी सेना का विरोध करने लगे हैं। महंगाई और बेरोजगारी ने बेहाल हुई पाकिस्तान की जनता भी इम्रान खान के साथ सेना को आड़े हाथों ले रही हैं। ऐसें दौर में असद दुरानी ने पाकिस्तान की बुनियादी समस्या पर ध्यान आकर्षित करना इस देश की सेना एवं सेना समर्थक व्यवस्था की मुश्‍किलों में अधिक बढ़ोतरी करनेवाला साबित हो रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.