भारत का विदेशी मुद्रा भंडार विक्रमी स्तर पर; ३७५.७१ अरब डॉलर का उच्चांक

नई दिल्ली, दि. १२: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार ३७५ अरब डॉलर तक जा पहुँचा है| इतने विक्रमी स्तर तक जाने की यह पहली घड़ी है| केवल एक हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में २.९८५ अरब डॉलर जमा हुए होने की जानकारी रिझर्व्ह बैंक के निवेदन में दी गई है|

पिछले तीन हफ्तों में विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय शेयर और प्रॉपर्टी में बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है| २८ अप्रैल को घोषित किये गये आँकड़ो में, विदेश मुद्रा भंडार ३७२.७३ अरब डॉलर पर पहुँचा होने की बात सामने आयी थी| पहले की तुलना में कुल एक हफ़्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में १.५९ अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी सामने आयी थी|

इसके बाद २८ अप्रैल से ५ मई इस हफ़्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में बड़े पैमाने पर वृद्धि दर्ज़ हुई है| विदेशी मुद्रा भंडार का बड़ा हिस्सा रहनेवाले ‘फॉरेन करन्सी ऍसेट्स’(एफसीए) में २.४७ अरब डॉलर बढ़ोत्तरी हुई है| इस बलबूते पर, विदेशी मुद्रा भंडार में ‘एफसीए’ का हिस्सा ३५१.५ अरब डॉलर तक जा पहुँचा है| ‘एफसीए’ के साथ सोने के रिज़र्व्ड् भंडार में बढ़ोत्तरी दर्ज़ की गयी है| रिझर्व्ह बैंक ने दी जानकारी के अनुसार ५ मई को खत्म हुए हफ़्ते में, सोने के भंडार में करीब ५७ करोड़ डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है| इसके कारण सोने के रिज़र्व्ड् भंडार का मूल्य २.७३८ अरब डॉलर तक जा पहुँचा है|

तीन साल पहले मई २०१४ में भारत के पास विदेशी मुद्रा भंडार की औसत ३१२ अरब डॉलर इतनी थी| तीन साल में इसमें ६३ अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है, ऐसा रिझर्व्ह बैंक की आकड़ो से स्पष्ट हुआ है| आनेवाले समय में भारत में होनेवाले निवेश में बढ़ोत्तरी होनेवाली है। इस कारण, सबसे ज्यादा पैमाने पर आंतर्राष्ट्रीय निवेश आकर्षित करनेवाला चीन भी चिंता में पड़ा है, ऐसा दिखाई दे रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.