अफ़गानिस्तान – आत्मघाती हमले में पाँच सैनिक ढ़ेर

काबुल – तालिबानी आतंकियों ने अफ़गानिस्तान के हेलमंड़ प्रांत में स्थित अफ़गान सेना के अड्डे पर हमला किया। इस हमले में पाँच अफ़गान सैनिक मारे गए। इस हमले के कुछ घंटे पहले अफ़गान सरकार ने अपनी हिरासत से लगभग ९८ तालिबानी आतंकियों की रिहाई की थी। इसके बाद भी तालिबान ने यह हमला करवाया और अफ़गानिस्तान में ज़ारी खूनख़राबे से भरा संघर्ष आगे भी शुरू रहेगा, यही संदेश पूरी दुनिया को दिया है।

हेलमंड़ प्रांत के नहर-ए-सिराज़ क्षेत्र में अफ़गान सेना का अड्डा है। इसी अड्डे पर १५० से भी अधिक अफ़गान सैनिक तैनात हैं। यहीं पर बडी जीवित हानी करने की तालिबान की साज़िश थी। लेकिन इस हमले में उन्हें बड़ी सफ़लता प्राप्त नहीं हो सकी है। रविवार की रात में इसी अड्डे की चौकी के निकट तालिबानी आतंकियों ने आत्मघाती हमला किया। विस्फ़ोटकों से भरीं गाड़ी यहाँ की चौकी पर टकराई गई। इस दौरान हुए धमाके में पाँच सैनिक मारे गए और सात घायल हुए। तालिबान ने इस हमले में १८ सैनिकों के मारे ज़ाने का दावा किया है।

इस हमले से कुछ घंटे पहले अफ़गानिस्तान की सरकार ने ज़ेल में बंद ९८ तालिबानी आतंकियों की रिहाई की थी। तालिबान के साथ किए गए शांति समझौते के अनुसार इन आतंकियों को रिहा किया गया था, ऐसी ज़ानकारी अफ़गानिस्तान के नैशनल सिक्युरिटी कौन्सिल के प्रवक्ता ज़ावेद फ़ैझल ने बताई। शांति समझौता होने के बाद अफ़गानिस्तान की सरकार ने ७५० से भी अधिक तालिबानी आतंकियों को ज़ेल से रिहा किया है। लेकिन, अपने ५,००० आतंकियों को रिहा करें, यह माँग तालिबान ने रख़ी थी।

अफ़गान सरकार शांति समझौते के अनुसार वादे का पालन कर रही है और इसके बावज़ूद तालिबान शांति समझौते का उल्लंघन करता हुआ दिखाई दे रहा है। शांति समझौता होने के बाद भी तालिबान ने अफ़गानिस्तान में आतंकी हमलों का सत्र ज़ारी रखा है। रविवार की रात अफ़गानिस्तान की सेना की चौकी पर हुआ हमला यही दिखा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.