चीन में ३०५ लोगों की मौत का कारण बनी ‘कोरोना व्हायरस’ से फिलिपाईन्स में हुई पहली मौत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

मनीला/बीजिंग – फिलिपाईन्स की राजधानी मनीला में इलाज के दौरान चीन के नागरिक की मौत हुई| यह नागरिक ‘वुहान व्हायरस’ के चपेट में था| इसके साथ ही ‘वुहान व्हायरस’ से चीन के बाहर पहली मौत होने की घटना दर्ज हुई है| इस घटना के साथ ही चीन के अलावा ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ के मरिज देखे गए देशों में बेचैनी बनी है| ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ की बीमारी के कारण चीन में अबतक ३०५ लोगों की मौत हुई है और हुबेई प्रांत में पिछले २४ घंटों में कुल ४५ लोगों ने दम तोडा है|

पिछले वर्ष के आखरी दिनों में चीन में देखी गई ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ ती बिमारी अब लगभग २५ देशों में फैल चुकी है| वैश्‍विक स्वास्थ्य संगठन ने इस बिमारी को ‘ग्लोबल इमर्जन्सी’ घोषित किया है और इसके बाद अलग अलग देशों में इस बिमारी के मरिज देखे गए है| पिछले कुछ दिनों में यूरोप के ब्रिटेन, स्पेन, फिनलैंड, स्वीडन जैसे देशों में ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ के मरिज देखे गए है और इसी दौरान रशिया में भी दो लोग ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ के चपेट में आने की जानकारी सामने आयी है| 

चीन से प्राप्त अधिकृत जानकारी के अनुसार अबतक कुल १४,३८० लोग ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ के चपेट में है| अन्य देशों में इस बिमारी के मरिजों संख्या १७५ से अधिक होने की बात कही जा रहीहै| जापान में सबसे अधिक २० मरिज देखे गए है और थायलैंड ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ से लड रहे मरिजों की संख्या १९ हो चुकी है| इस पृष्ठभूमि पर फिलिपाईन्स में ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ से मरिज की मौत होने से सनसनी फैली है|

फिलिपाईन्स में ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ के कारण ४४ वर्ष के चीनी नागरिक की मौत हुई| दो दिन पहले ही वह थायलैंड पहुंचा था| यह व्यक्ति वुहान का रहनेवाली थी और वह एक ३८ वर्ष की महिला के साथ फिलिपाईन्स पहुंचा था| चीन से पहुंचे यह दोनों ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ से बिमार देखे गए थए| उन्हें राजधानी मनीला के ‘सैन लैझारो अस्पताल’ में दाखिल किया गया था| 

चीन से बाहर ‘वुहान कोरोना व्हायरस’‘वुहान कोरोना व्हायरस’ से हुई इस पहली मौत की पृष्ठभूमि पर फिलिपाईन्स समेत अधिकांश देशों ने प्रतिबंधक प्रावधान करने को गति दी है| दुनिया के अधिकांश देशों ने चीन से पहुंच रहे यात्रियों का प्रवेश ना देने का निर्णय किया है| तभी कुछ देशों ने चीन जानेवाली यात्री विमान सेवा भी बंद की है| अमरिका ने ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ के बिमारी की पृष्ठभूमि पर ‘पब्लिक हेल्थ इमर्जन्सी’ का ऐलान किया है|

इसी बीच, चीन के झेजिआंग प्रांत के ‘वेन्झोउ’ शहर में ‘वुहान’ की तरह ‘लॉकडाउन’ घोषित किया गया है और लोगों को घर से बाहर निकलने से मनाई की गई है| साथ ही शहर से बाहर जानेवाले एवं आनेवाले सभी रास्ते बंद किए गए है| ‘वेन्झोउ’ शहर की जनसंख्या करीबन ९० लाख है और इस शहर में अबतक कुल २६५ लोग ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ से बिमार देखे गए है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.