इस्रायली सेना के गाजा में तेज हमलें – प्रदर्शनकारियों के विरोध में कार्रवाई दो पैलेस्टिनीयों की मौत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरजेरूसलेम/गाजा: सीरिया और लेबनान में हिजबुल्लाह पर कार्रवाई जारी होते हुए ही इस्रायली लष्कर ने शुक्रवार को गाजा पट्टी पर जोरदार हमलें किए हैं| शुक्रवार रात को गाझा पट्टी से इस्रायल में हुए रॉकेट हमलों को उत्तर के रूप में ये हमलें किए है, ऐसा इस्रायल ने स्पष्ट किया हैं| उसी समय इस्रायल और गाजा की सीमा पर शुरू प्रदर्शनों में इस्रायली यंत्रणाओं ने की कार्रवाई में दो पैलेस्टिनी मारे जाने की जानकारी सूत्रों ने दी हैं|

पिछले कुछ दिनों में इस्रायल और गाजा में बना तनाव फिर से पेचीदा होते हुए दोनों तरफ से युद्ध की आक्रामक भाषा शुरू हुई हैं| दो सप्ताहों पहले इस्रायल में ‘ब्लू ऍण्ड व्हाईट पार्टी’ के नेता बेनी गांत्झ ने इससे आगे गाजा पट्टी का हमास के विरोध में युद्ध आखरी होगा और इस्रायली लष्कर हमास का संपूर्ण विनाश करेगा, ऐसा दावा किया था|

उसे उत्तर देते हुए इस्रायल के हर एक शहर पर सैकड़ों मिसाइलों की बरसात करेंगे| इस युद्ध में हमास इस्रायल के लष्कर को पूरी तरह से परास्त करेगा’, ऐसी धमकी हमास के प्रमुख ‘याह्या सिन्वर’ ने दी थीं| उसके बाद हमाह से फिर एक बार जोरदार रॉकेट हमलें शुरू होते हुए इस्रायली लष्कर से भी उसे त्वरित उत्तर दिया गया हैं|

शुक्रवार को गाजापट्टी से इस्रायल में पांच रॉकेट छोड़े गए थे| उस में जीवित हानि नहीं हुई फिर भी इस्रायली लष्कर ने इन हमलों को तत्काल उत्तर दिया हैं| गाझा की सीमा के पास होने वाले इस्रायली टैंक्स ने जोरदार हमलें शुरू किए हैं| उसी समय इस्रायली ड्रोन्स से हमास के ठिकानों को लक्ष्य किया गया हैं, ऐसी जानकारी गाजा पट्टी के अधिकारियों ने दी हैं|

इस हमलें के पहले इस्रायल की सीमा पर शुरू होने वाले प्रदर्शनों पर भी इस्रायली यंत्रणाओं ने कार्रवाई करने का खुलासा हुआ हैं| इस कार्रवाई में दो फिलिस्तीनीओं की जान जाते हुए लगभग ७५ लोग जख्मी हुए हैं| शुक्रवार को हुए प्रदर्शनों में लगभग पांच हजार से अधिक फिलिस्तीनी शामिल हुए थे, ऐसी जानकारी गाझा के अधिकारियों ने दी हैं| लेकिन इस्रायली अधिकारियों ने प्रदर्शनों में छह हजार से अधिक पैलेस्टिनी शामिल होने का दावा किया हैं| वर्ष २०१८ से प्रदर्शनकारी इस्रायली सीमा के पास आंदोलन कर रहे है और इस दौरान अबतक २०० से अधिक प्रदर्शनकारियों की जान गई हैं| ऐसे में इन प्रदर्शनकारियों ने किए हमले में एक इस्रायली सैनिक की मृत्यु हुई हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.