५० लाख लोगों की जान लेगा इतने बड़े तादाद में – ‘फेंटानिल’ रसायन का भंडार इंदौर के प्रयोगशाला से जब्त

नई दिल्ली: केवल २ मिलिग्राम फेंटानिल मानवी जीवन खत्म कर सकता है। इतने भयंकर सिंथेटिक रसायन का ९ किलो इतना अवैध भंडार इंदौर से जब्त किया गया है। इतने बड़े तादाद में फेंटानिल द्वारा लगभग ४० से ५० लाख लोगों की जान लेना संभव है। जिसकी वजह से इस घटना की गंभीरता बढ़ रही है। यह भंडार जहां से बरामद किया गया है, वह प्रयोगशाला गैरकानूनी रूप से चलाई जा रही थी। इस मामले में मैक्सिकन नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। तथा इस प्रयोगशाला में अमरिका का द्वेष करनेवाला प्राध्यापक चला रहा था, ऐसी जानकारी सामने आ रही है। पिछले हफ्ते में यह कार्रवाई हुई है और अबतक उसकी सारी जानकारी उजागर नहीं हो सकी है।

५० लाख, लोगों, जान लेगा, बड़े तादाद, फेंटानिल, रसायन, भंडार, इंदौर, प्रयोगशाला, जब्तपिछले हफ्ते में ‘डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस’ (डीआरआई) के अधिकारियों ने इंदौर में एक अवैध प्रयोगशाला पर छापा मारा था। इस प्रयोगशाला में बरामद हुए सिंथेटिक रसायन के भंडार ने भारतीय वैज्ञानिकों के होश उड़ाए हैं। इस प्रयोगशाला में अत्यंत विघातक ऐसा फेंटानिल इस सिंथेटिक रसायन पदार्थ का बड़ा भंडार प्राप्त हुआ है। इस प्रकार से फेंटानिल जब्ती का भारत में पहली बार हुई है।

हेरोइन इस नशीले पदार्थ से ५० गुना और मॉर्फिन से सौ गुना घातक होनेवाला फेंटानिल का ९ किलो इतना बड़े तादाद में यह भंडार इस अवैध प्रयोगशाला से बरामद किया गया है।

भारतीय रक्षा संशोधन एवं विकास संस्था (डीआरडीओ), डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (डीआरडीई) इस विभाग के वैज्ञानिकों ने यह फेंटानिल होने की बात स्पष्ट की है। डीआरडीई के संशोधक जैविक एवं रासायनिक युद्ध से संबंधित सुरक्षा पर काम करते हैं। जिसकी वजह से डीआरडीई ने यह फेंटानिल होने की बात कह ने से जांच यंत्रणा सतर्क हो रही है।

इंदौर में इस अवैध प्रयोगशाला से जितना फेंटानिल जब्त किया गया है, उसका रासायनिक युद्ध में उपयोग होने पर ४० से ५० लाख लोगों की जान जा सकती है, ऐसा दावा किया जा रहा है। यह रसायन सहज रूप से फैल सकता है। त्वचा के माध्यम से अथवा श्वसन द्वारा २ मिलिग्राम इतने कम तादाद में भी यह रसायन शरीर में जाने पर व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है। अधिकृत स्तर पर जांच यंत्रणा ने जब्त किए भंडार के बारे में खुलासा नहीं किया है। पर इस संबंधी के वृत्त की वजह से खलबली फैली है।

फेंटानिल यह प्रयोगशाला में तैयार करना अत्यंत कुशल रसायन संशोधक को ही संभव है। तथा उसके लिए अत्यंत आधुनिक प्रयोगशाला आवश्यक है। फेंटानिल का उपयोग कई औषधियों में किया जाता है। पर एक अवैध प्रयोगशाला में फेंटानिल इतने बड़े तादाद में क्यों बनाया जा रहा था, ऐसा प्रश्न उपस्थित किया जा रहा है।

दौरान यह प्रयोगशाला अमरीकी विरोधी मत होनेवाले एक रसायन शास्त्र के प्राध्यापक से और एक स्थानीय उद्योजक से चलाई जा रही थी, ऐसा वृत्त है। इस मामले में एक मेक्सिकन नागरिक को पिछले हफ्ते में गिरफ्तार करने का वृत्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.