सीमा विवाद छेडनेवाले चीन की भारत में हो रही आयात घटी

नई दिल्ली – गलवान में चीन के साथ हुए संघर्ष की पृष्ठभूमि पर भारत ने चीनी सामान पर डाले गए बहिष्कार का असर अब दिखाई देने लगा है। जारी वित्तीय वर्ष के अप्रैल से अगस्त के पांच महीनों में भारत में चीन से हुई आयात में बीते वर्ष की तुलना में २७.६३% गिरावट होने की बात सामने आयी है। बीते वर्ष इसी समय में चीन से भारत ने २१.४२ अरब डॉलर्स की आयात की थी। इस वर्ष यही आयात गिरावट होने से १६.५५ अरब डॉलर्स तक सीमित रही है। केंद्रीय व्यापारी एवं उद्योगमंत्री पियुष गोयल ने लोकसभा में यह जानकारी दी।

China-import-declineदोनों देशों के बीच जारी सीमा विवाद का असर चीन से हो रही आयात पर हुआ है, यह जानकारी व्यापार एवं उद्योग मंत्री पियुष गयोल ने साझा की। लोकसभा में सवाल-जवाब के दौरान उन्होंने यह जानकारी साझा की। अगस्त में चीन से भारत में ४.९८ अरब डॉलर्स के सामान की आयात हुई। जुलाई में भारत ने चीन से ५.५८ अरब डॉलर्स सामान की आयात की थी। चीन पर निर्भरता कम करने के लिए केंद्र सरकार लगातार कोशिश कर रही है, यह बात भी उन्होंने कही।

वर्ष २०१७-१८ से ही भारत ने चीन से हो रही आयात घटाई है। वर्ष २०१७-१८ के वित्तीय वर्ष में भारत ने चीन से ७६.३८ अरब डॉलर्स सामान की आयात की थी। वर्ष २०१८-१९ के वित्तीय वर्ष में कुल ७०.३१ अरब डॉलर्स और वर्ष २०१९-२० के दौरान भारत ने चीन से ६५.२६ अरब डॉलर्स के सामान की आयात की थी।

भारत ने चीन से होनेवाली आयात कम करने के लिए डम्पिंग ड्यूटी में बढ़ोतरी की है और नियमों में भी बदलाव किए हैं। साथ ही लगभग २०० वस्तुओं की आयात पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इस कारण आनेवाले दिनों में चीन से हो रही आयात में अधिक गिरावट होगी, यह दावा किया जा रहा है। भारत में चीन से सबसे अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन, टेलिकॉम उपकरण, कम्प्युटर हार्डवेअर, दंवाईयां, खाद्य, स्टील एवं अन्य इंजिनियरिंग सामान की आयात की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.