राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प को रोकने के लिए दुष्ट शक्ति सक्रिय – पोटस शिल्ड के संस्थापक पास्टर ‘फ्रैंक अमेडिया’

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंग्टन: ‘अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प को विरोध करनेवाले मात्र आम मनुष्य नही है| बल्कि ट्रम्प को दुष्ट शक्ति भी विरोध कर रही है और इस दुष्ट शक्ति को नैतिकता पुरी तरह खतम करके एक ही जागतिक सरकार स्थापित करनी है| ‘बॉबिलोनियनयानी की प्राचीन समय से चली आ रही दुष्ट व्यवस्था आज भी कार्यरत है और यह व्यवस्था निर्णायक समय पर एंटिख्रिस्टकी सहधर्मचारिणी बनकर काम करेगी| प्रभू येशू ख्रिस्त के प्रकटीकरण को रोकना ही इस व्यवस्था का उद्देश्य है’’, यह दावा फ्रैंक अमेडिया ने किया है|

दुष्ट शक्ति राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के विरोध में खडी हुई है और सच्चे ख्रिस्तधर्मी अमरिका और धर्म की रक्षा के लिए एवं ट्रम्प के लिए प्रार्थना करें, यह निवेदन अमेडिया ने लगभग डेढ वर्ष पहले किया था| इसके लिए प्रेसिडेंट ऑफ युनायटेड स्टेटस् शिल्ड(पोटस शिल्ड) का गठन किया गया| ख्रिस्त धर्मोपदेशक फ्रैंक अमेडिया पोटस शिल्डके संस्थापक है| अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनाव पास आ रहे है और ऐसे में फ्रैंक अमेडिया ने फिर एक बार ट्रम्प का राष्ट्राध्यक्ष होना जरुरी है, यह निवेदन अमरिकी जनता से किया है|

एक टीव्ही चैनल के कार्यक्रम के दौरान अमेडिया ने यह चेतावनी दी| राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प दुबारा सरकार ना बनाए इस लिए दुष्ट शक्ति कार्यरत हुई है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प को उपरी सियासी विरोध होता दिख रहा है पर, ट्रम्प का युद्ध सीर्फ सामान्य मनुष्य के साथ नही हो रहा है| बल्कि उनके विरोध में दुष्ट शक्ति खडी हुई है| ट्रम्प राष्ट्राध्यक्ष बने ही नही, इस लिए इन शक्तियों ने पहले भी काफी जोरदार कोशिश की थी| राष्ट्राध्यक्ष बनने के बाद ट्रम्प ने इन दुष्ट शक्तियों के प्रभाव को चुनौती दी और उनका प्रसार अकेले हाथों से रोक दिया था| इस वजह से ट्रम्प को दुबारा राष्ट्राध्यक्ष बनने से यह दुष्ट शक्तियां रोक रही है, यह दावा अमेडिया ने किया|

यह राजनयिक नही, बल्कि अध्यात्मिक स्तर पर हो रहा युद्ध है| इन दुष्ट शक्तियों को दुनिया से नैतिकता नष्ट करके एक ही जागतिक सरकार स्थापित करनी है| इसी उद्देश्य से इनकी कोशिश शुरू है और उनकी इस दिशा में हो रही प्रगति ट्रम्प ने रोक दी है, यह भी अमेडिया ने आगे कहा| पर, यह युद्ध अभी खतम नही हुआ है| बल्कि, अभी इस युद्ध की शुरूआत हुई है| इन दुष्ट शक्ति और ट्रम्प के विरोधी नए से एक हुए है| अगले दिनों में यह विद्रोह करेंगे, अराजकता और अव्यवस्था का माहौल बनाएंगे, यह इशारा फ्रैंक अमेडिया ने दिया है|

ट्रम्प के विरोधक प्रभू येशू खिस्त के प्रकटीकरण को रोकने के लिए ऐसी सभी हरकतें किए बिना नही रहेंगे| एंटिख्रिस्ट को लाभ प्राप्त हो, इसी लिए इन सभी लोगों से सब कुछ किया जाएगा| प्राचीन समय से चली आ रही दुष्ट व्यवस्था इस काम के लिए सक्रीय हुई है| निर्णायक समय पर यह व्यवस्था एंटिख्रिस्ट की सहधर्मचारिणी के तौर पर काम करेगी, यह इशारा फ्रैंक अमेडिया ने दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.